फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Mother strangles nine month son with electric cutter Then Commits Suicide Churu Rajasthan

Rajasthan: मां ने कटर से नौ महीने के बेटे का गला काटा, फिर खुद का भी रेता, दही लाने की बात पर पति से हुआ था विवाद 

Thu, 30 Jun 2022 09:13 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 30 Jun 2022 09:13 PM IST
सार

चूरू के सरदारशहर में एक मां ने अपने नौ महीने के बेटे की हत्या के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Mother strangles nine month son with electric cutter Then Commits Suicide Churu Rajasthan
बच्चे का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है, जबकि मां की मौत हो गई है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चूरू के सरदारशहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां ने अपने नौ महीने के बच्चे का गला काट दिया और इसके बाद खुद का भी गला काट लिया। गला काटने के लिए उसने इलेक्ट्रिक कटर का उपयोग किया था। बताया जा रहा है महिला का अपने पति से दही लाने की बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद उसने यह दर्दनाक कदम उठाया। पुलिस ने केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला शहर के झालरिया कुआं के वार्ड 15 का है। यहां आरती देवी (25) अपने पति रामलाल, सास-ससुर और एक नौ महीने के बच्चे के साथ रहती है। बुधवार दोपहर को आरती खाना बना रही थी। इस दौरान उसने पति से दही लाने के लिए कहा, इसकी बात को लेकर दंपति में झगड़ा हो गया। इसके कुछ देर बाद सारी चीजें सामान्य हो गईं। शाम छह बजे के करीब रामलाल अपने पिता ओम बन्ना के साथ मंदिर चला गया और उसकी मां घर में ही चक्की चला रही थी।
विज्ञापन

 
मंदिर से वापस आने के बाद रामलाल अपने कमरे में जाने लगा तो उसे कमरा अंदर से बंद मिला। इस दौरान कमरे से इलेक्ट्रिक कटर चलाने की आवाज आ रही थी। कमरे की खिड़की पर लगे कूलर को हटाकर वह अंदर गया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसका नौ महीने का बच्चा लहूलुहान हालत में रो रहा था और पत्नी बेसुध पड़ी हुई थी। रामलाल जांगिड़ बच्चे और पत्नी को उठाकर बीकानेर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले गया। जहां से डॉक्टर ने दोनों को पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया। इस दौरान रास्ते में महिला की मौत हो गई। बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। उसके गले पर घाव के चार निशान हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच घंटे बाद पुलिस को मिली सूचना
इस पूरी घटना की जानकारी पुलिस को नहीं थी। करीब पांच घंटे बाद वार्ड 16 के पार्षद ताराचंद सैनी को घटना की सूचना मिली तो उन्होंने रात 11 बजे थाना अधिकारी सतपाल विश्नोई और एसआई मानकलाल डूडी को फोन कर सूचित किया। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही जानकारी मिलते ही रात करीब 12 बजे डीएसपी नरेंद्र कुमार शर्मा भी मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की। 


दो साल पहले हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार आरती विहार की रहने वाली है। दो साल पहले रामलाल से उसकी शादी हुई थी। पुलिस के अनुसार पति-पत्नी में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। डीएसपी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मामले को लेकर कुछ भी कह पाना मुश्किल है। पुलिस बारीकी से जांच में जुटी हुई है। घटना कैसे घटित हुई जांच पूरी होने के बाद ही यह सामने आएगा। इधर, पार्षद ताराचंद सैनी ने बताया कि घटना को आत्महत्या या हत्या कहना अभी जल्दबाजी होगी। हालांकि, पुलिस को परिवार के किसी भी सदस्य ने मामले की जानकारी नहीं है। ऐसे में कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed