{"_id":"6275292d676ee2539731a6fd","slug":"mother-ate-poison-with-three-children-treatment-continues-in-pbm-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: मां ने तीन बच्चों के साथ खाया जहर, पति बोला- ऐसा क्यों किया पता नहीं, सभी खतरे से बाहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: मां ने तीन बच्चों के साथ खाया जहर, पति बोला- ऐसा क्यों किया पता नहीं, सभी खतरे से बाहर
Fri, 06 May 2022 07:27 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 06 May 2022 07:27 PM IST
सार
राजस्थान के बीकानेर में एक मां ने अपने तीन बच्चों के साथ जहर खा लिया। जानकारी लगने पर परिजनों ने सभी को पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजस्थान में आत्महत्या के मामले को लेकर एक खतरनाक प्रवृत्ति शुरू होती दिख रही है। प्रदेश में दो दिन में ऐसे तीन मामले सामने आए जिनमें मां ने बच्चों के साथ आत्महत्या का प्रयास किया। दो मामलों में छह बच्चों सहित दो महिलाओं की मौत हो गई, जबिक तीसरे मामले तीन बच्चों और उनकी मां का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
ताजा मामला बीकानेर के नोखा थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां रहने वाली एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ जहर खाकर जान देने की कोशिश की। गंभीर हालात में सभी का पीबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
बिरमसर गांव में रहने वाले बाबुलाल सारण ने बताया कि उसकी पत्नी और तीन बच्चों ने गुरुवार देर रात जहरीले स्प्रे का सेवन कर लिया। पता चलते ही चारों पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। महिला ने यह कदम क्यों उठाया इस बात की जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
महिला और उसकी बेटी पूजा (11), किरण (9) और गणेश (7) पीबीएम अस्पताल में भर्ती हैं। महिला के पति ने सभी की हालत खतरे से बाहर बताई है।