फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   More than one lakh devotees will reach Mehandipur Balaji Dham Dausa

Rajasthan: मेहंदीपुर बालाजी धाम में पहुंचेंगे एक लाख से अधिक श्रद्धालु, धोक लगाकर करेंगे नए साल की शुरुआत

Sat, 31 Dec 2022 01:22 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 31 Dec 2022 01:22 PM IST
सार

नए साल पर मेहंदीपुर बालाजी में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ने की संभावना है। अभी से ही सारे होटल फुल हो गए हैं। वहीं भीड़ को देखते हुए दौसा पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।

विज्ञापन
More than one lakh devotees will reach Mehandipur Balaji Dham Dausa
मेहंदीपुर बालाजी - फोटो : Social Media

विस्तार

पूर्वी राजस्थान के सबसे बड़े आस्था केंद्र मेहंदीपुर बालाजी में नव साल मनाने के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु बालाजी महाराज को धोक लगाकर नए साल की शुरुआत करने पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


नए साल के जश्न को लेकर मंदिर के बाहर अंदर गर्भ गृह में रंग-बिरंगी रोशनी से भव्य सजावट की गई है। बड़ी संख्या में भक्तों की आवक से धार्मिक नगरी के तकरीबन सभी गेस्ट हाउस और धर्मशालाएं फुल हो चुकी हैं। बालाजी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई है। श्रद्धालु बालाजी महाराज की एक झलक पाने के लिए घंटों से लाइनों में बैठे हुए हैं।
विज्ञापन


वहीं मंदिर ट्रस्ट की ओर से भी श्रद्धालुओं के लिए उचित प्रबंधन किए गए हैं। उनके लिए पेयजल साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। श्रद्धालुओं को निशुल्क भोजन के पैकेट भी वितरित किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं  की सुरक्षा के लिहाज से अतिरिक्त पुरुष और महिला सुरक्षाकर्मी दर्शन की लाइन में चप्पे-चप्पे पर ट्रस्ट की ओर से तैनात किए गए हैं। वहीं बालाजी मंदिर में बालाजी महाराज को पंचामृत से स्नान कराकर सोने का चोला चढ़ा कर विशेष छप्पन भोग झांकी सजाई गई है। रविवार सुबह से ही धार्मिक नगरी बालाजी महाराज के जयकारों से गुंजायमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक व्यवस्था सुगम बनाए रखने के लिए मेहंदीपुर बालाजी थाने के पुलिसकर्मी मुख्य बाजार सहित मुख्य पॉइंट पर तैनात किए गए हैं। शनिवार से लेकर मंगलवार तक चलने वाले श्रद्धालुओं की रेलमपेल में 1 लाख से अधिक श्रद्धालु के मेहंदीपुर बालाजी पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed