फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Monsoon in Rajasthan Rain alert in Jodhpur Alwar and other district

Rajasthan Weather Update: मानसून फिर पकड़ेगा रफ्तार, आज इन जिलों में हो सकती है बारिश

Tue, 02 Aug 2022 02:45 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 02 Aug 2022 02:45 PM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 48 घंटे में एक बार फिर भारी बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर 15 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन
Monsoon in Rajasthan Rain alert in Jodhpur Alwar and other district
राजस्थान का मौसम - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 48 घंटे में प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। वहीं मंगलवार को अलवर, भरतपुर, जोधपुर सहित अन्य जिलों में बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार और बुधवार को कुछ इलाकों में हल्की बारिश होगी। आज अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, करौली और पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और आसपास के क्षेत्रों में फुहारे पड़ सकती हैं। 

विज्ञापन

कल यहां बरसेंगे मेघ

वहीं बुधवार को पूर्वी राजस्थान के अजमेर, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनू, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, सीकर और पश्चिमी राजस्थान के चूरू, हनुमानगढ़ और नागौर सहित आसपास के क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने दो दिन बाद भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को प्रदेश के 15 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। अजमेर, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौडगढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, कोटा, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक और उदयपुर के कुछ इलाकों में भारी बरसात हो सकती है। इसके अलावा जयपुर, झुंझुनू, करौली, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और नागौर जिलों में इस दौरान बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी या बौछारें गिर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed