{"_id":"62815e26c09fd82dbc474173","slug":"molestation-of-married-woman-in-churu","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: विवाहिता को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट का केस दर्ज कराने का लिया बदला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: विवाहिता को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट का केस दर्ज कराने का लिया बदला
Mon, 16 May 2022 07:00 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 16 May 2022 07:00 AM IST
सार
राजस्थान के चूरू में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामना आया है। आरोपियों ने मारपीट का केस दर्ज करवाने के कारण उसे अगवा कर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चूरू के रतनगढ़ थाना इलाके में 21 वर्षीय विवाहिता से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दो आरोपियों ने चाकू की नोक पर अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने एसपी ऑफिस पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पीड़ित विवाहिता ने अपनी रिपोर्ट में पुलिस को बताया कि 4 मई को उसने दो आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया था। इसका बदला लेने के लिए आरोपियों ने चाकू की नोक पर अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि 6 मई की रात को वह अपने घर में सो रही थी। उसका पति अस्पताल में भर्ती अपने पिता के पास गया था। इस दौरान रात करीब 2 बजे केशूराम, रबड़ाराम और पालाराम उसके घर में घुस आए और उसे जबरन उठाकर कार में ले गए। इसके बाद सरदारशहर ले जाकर एक कमरे में केशुराम और रबड़ाराम ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी उसे सरदारशहर गोशाला बाइपास पर छोड़कर फरार हो गए। उसने बताया कि आरोपियों की धमकी के कारण उसने यह बात किसी को नहीं बताई। बाद में पति के बार-बार पूछने पर उसने आपबीती सुनाई। इसके बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ एसपी ऑफिस पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ दर्ज कर करवाया।
पीड़िता बोली: ग्राम सेवक करता हैं गंदी बातें, फोन कर शारीरिक संबंध कहा
चूरू के सादुलपुर तहसील में एक विवाहित महिला ने सरकारी कर्मचारी पर फोन कर अश्लील बातें करने का आरोप लगाया है। महिला ने चूरू के एडिशनल एसपी को शिकायत कर कानूनी कारवाई करने की मांग की है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया, 19 अप्रैल को उसके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया और व्यक्ति ने मिलने व शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा। मैंने उससे कहा, मैं तुम्हें नहीं जानती तो उसने अपना नाम मांगे राम ग्राम सेवक बताया।
इसके बाद पीड़िता की ननद ने उसे दोबारा फोन नहीं करने की चेतावनी दी। साथ ही पुलिस में शिकायत कराने की धमकी भी दी। इस आरोपी ने कहा, मैं ग्राम सेवक हूं, पुलिस मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। पीड़िता का आरोप है कि 21 अप्रैल को वह लिखित शिकायत लेकर पुलिस थाना राजगढ़ में गई थी, इसके बाद भी केस दर्ज नहीं किया गया।