{"_id":"38282837a36b22c1c2227073fdec232d","slug":"modi-will-start-second-phase-of-election-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रैली में आज दहाड़ेंगे नरेंद्र मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रैली में आज दहाड़ेंगे नरेंद्र मोदी
समीर शर्मा, जयपुर
Updated Tue, 10 Sep 2013 01:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा चुनाव अभियान समिति के प्रमुख और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी 10 सितंबर को यहां एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
इस रैली के साथ ही ही भाजपा की ओर से राजस्थान विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार शुरू होगा। राजस्थान में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह भी भाजपा चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख नरेन्द्र मोदी के साथ जयपुर स्थित अमरूदों के बाग में होनेवाले सुराज संकल्प सम्मेलन में मौजूद रहेंगे।
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने रविवार को बताया कि सम्मेलन के जरिए जनविरोधी एवं चुनाव के समय जनता के पैसे सौगातों में बर्बाद करने वाली राज्य सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राज्य में लोकतंत्र के इतिहास के पिछले 65 वर्षो में पचास साल से भी ज्यादा कांग्रेस का शासन रहा है, लेकिन अब भी पानी, बिजली, स्वास्थ्य, गरीबी जैसी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। जबकि भाजपा के शेष कुछ वर्षो के शासन ने प्रदेश में विकास किया है।
विज्ञापन