फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Model code of conduct implemented due to Rajasthan Panchayat elections 2020

राजस्थान पंचायत चुनाव के चलते आदर्श आचार संहिता लागू , चार चरणों में सम्पन्न होगें आम चुनाव

Thu, 17 Sep 2020 06:28 AM IST
Kuldeep Singh Kuldeep Singh
Updated Thu, 17 Sep 2020 06:28 AM IST
विज्ञापन
Model code of conduct implemented due to Rajasthan Panchayat elections 2020
code of conduct - फोटो : फाइल फोटो

पंचायती राज संस्थाओं के चार चरणों में सम्पन्न होने वाले आम चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही राजस्थान के संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।राज्य में प्रथम चरण के पंचायती राज चुनाव के लिए 28 सितम्बर, द्वितीय चरण चुनाव के लिए 3 अक्टूबर, तृतीय चरण चुनाव के लिए 6 अक्टूबर तथा चतुर्थ चरण चुनाव के लिए 10 अक्टूबर को मतदान होगा।

विज्ञापन


आदेश के अनुसार, राज्य के मंत्री चुनाव से संबधित निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव समाप्ति तक शासकीय दौरे पर नहीं जायेंगे। आदर्श आचार संहिता के दौरान मंत्री अगर चुनाव से संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में दौरे पर रहे तो सरकारी वाहन का प्रयोग नहीं कर सकेंगे और साथ ही निजी वाहन का प्रयोग करते समय भी उस पर सायरन आदि का प्रयोग नहीं करेंगे।
विज्ञापन


आदर्श आचार संहिता की अवधि में निर्वाचन से जुडे़ सरकारी अधिकारियों का मंत्रियों के दौरे के समय उनके किसी स्वागत में या प्रोटोकॉल में जाना प्रतिबंधित रहेगा। सरकार ने एक अन्य आदेश में चार चरणों में होने वाले पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव के लिए मतदान दिवसों के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के लिए संबंधित जिलाधिकारियों को अधिकृत किया है। आदेश के अनुसार, मतदान की तारीखों- 28 सितम्बर, 3 अक्टूबर, 6 अक्टूबर तथा 10 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed