{"_id":"593c70974f1c1b0d7a8b4acb","slug":"mobile-network-reached-in-village-when-minister-climbed-on-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेटवर्क नहीं मिला तो पेड़ पर चढ़े थे मंत्री, अब गांव वालों के लिए आई ये खुशखबरी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेटवर्क नहीं मिला तो पेड़ पर चढ़े थे मंत्री, अब गांव वालों के लिए आई ये खुशखबरी!
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर
Updated Mon, 12 Jun 2017 05:02 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल का पेड़ पर चढ़कर मोबाइल पर बात करना गांव वालों के लिए खुशखबरी लाया है। मोबाइल नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे बीकानेर के धौलिया गांव में बीएसएनएल का नेटवर्क पहुंच गया है।
विज्ञापन
वहीं, गांव में टावर लगाने की तैयारी भी बीएसएनएल ने प्रारंभ कर दी है। गौरतलब है कि एक हफ्ते पहले इस गांव में आए केंद्रीय मंत्री को मोबाइल पर बात करने के लिए सीढ़ी लगाकर पेड़ पर चढ़ना पड़ा था। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और प्रधानमंत्री मोदी के डिजिटल इंडिया का खूब मजाक बना था।
विज्ञापन
मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने तीन माह के भीतर गांव में मोबाइल टावर लगाने का वादा किया था। साथ ही वैकल्पिक व्यवस्था करने के इंतजाम बीएसएनएल अधिकारियों को दिए थे। इसके बाद गांव में ना केवल टावर की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है अपितु धौलिया को मोबाइल नेटवर्क से भी जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन