फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   MLA Kalicharan Saraf gave advice to Sachin Pilot regarding Rajasthan Political Crisis

Rajasthan: सचिन पायलट को भाजपा विधायक ने दी नसीहत, कहा-घर बैठे लक्ष्मी आए तो उसे ठुकराना नहीं चाहिए

Sun, 02 Oct 2022 09:19 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 02 Oct 2022 09:19 AM IST
सार

पूर्व मंत्री और विधायक कालीचरण सराफ ने कहा कि कांग्रेस डूबता जहाज है, जिसमें सवार लोग अपना भविष्य सुधारने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं।

विज्ञापन
MLA Kalicharan Saraf gave advice to Sachin Pilot regarding Rajasthan Political Crisis
विधायक कालीचरण सराफ - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसको लेकर सबकी निगाहें टिकी हुई है। प्रदेश के सियासी संकट को लेकर पूर्व मंत्री कालीचरण सराफ ने कहा कि भाजपा वेट एंड वॉच की स्थिति में है। उन्होंने कहा कि कोई कांग्रेस सरकार को गिराने में मदद करता है तो उसका सहयोग करेंगे।

विज्ञापन


पूर्व मंत्री और विधायक कालीचरण सराफ शनिवार को फतेहपुर के धोली शक्ति मंदिर पहुंचे, जहां पर उन्होंने अपनी कुल देवी के दर्शन किए। इस दौरान कांग्रेस के सियासी संकट को लेकर उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस का अंदरूनी मामला है। इसमें भारतीय जनता पार्टी वाच एंड सी का काम कर रही है। हम पैनी नजर रखे हुए हैं कि उनका अगला कदम क्या होगा।

विज्ञापन


उन्होंने सचिन पायलट के भाजपा में आने के सवाल पर कहा कि यदि कांग्रेस की सरकार गिरती है और कोई उस सरकार को गिराने में भाजपा का सहयोग करता है तो हम उसका सहयोग करेंगे। अगर घर बैठे लक्ष्मी आए तो उसे ठुकराना नहीं चाहिए। सराफ ने कहा कि ना तो भाजपा का पहले के घटनाक्रम में रोल था और ना ही अब इस घटनाक्रम में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


कालीचरण सराफ ने जमकर कांग्रेस पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि जैसे जहाज डूबता है तो उसमें बैठी सवारियां जान बचाने के लिए कूदती है, वैसे ही कांग्रेस डूबता जहाज है। जो भी इसमें बैठा है, वह अपना भविष्य सुरक्षित करने के लिए इधर-उधर भाग रहा है। 


आरसीए के चुनाव के रोक के फैसले पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के बेटे के रूप में वैभव गहलोत ने आरसीए पर कब्जा किया है, वह सबको पता है सत्ता का दुरुपयोग करके जिस प्रकार से खुला नाच कर रहे हैं। कोर्ट ने बहुत अच्छा फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed