फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   MLA Girraj Singh Malinga targets Gehlot Government said I got reward of saving government in form of case registered against me

Rajasthan: गिर्राज सिंह मलिंगा सीएम गहलोत से नाराज, बोले-सरकार बचाने का इनाम मुझे मुकदमे के रूप में मिला

Sat, 04 Jun 2022 07:52 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 04 Jun 2022 07:52 AM IST
सार

विधायक गिर्राज मलिंगा ने कहा कि कोई समझ रहा है कि वो हमारा मुकद्दर लिख रहा है पर यह उसकी गलतफहमी है। हम यहां तक मायावती की वजह से पहुंचे हैं ना कि कांग्रेस की वजह से।

विज्ञापन
MLA Girraj Singh Malinga targets Gehlot Government said I got reward of saving government in form of case registered against me
बाड़ी विधायक गिर्राज मलिंगा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राज्यसभा चुनाव में जीत पक्की करने के लिए कांग्रेस ने विधायकों की बाड़ेबंदी कर दी है। दूसरी ओर मुख्यमंत्री गहलोत नाराज विधायकों को मनाने में जुटे हैं। जिस तरह से विधायक नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं, वैसे में कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। विधायक गिर्राज मलिंगा ने अपने ऊपर दर्ज मुकदमे को लेकर गहलोत सरकार से नाराजगी जताई है।

विज्ञापन

 


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने कहा कि जो मुकदमे उनके ऊपर दर्ज हुए हैं, वह सरकार बचाने का और वफादारी दिखाने का ही इनाम है। उन्होंने कहा कि हम अब उदयपुर क्यों जाएंगे? पहले सरकार बचाने के लिए गए थे, उसी का परिणाम है कि मेरे ऊपर ऐसे मुकदमे दर्ज हुए, जिनसे मेरा कोई लेना देना नहीं था। यह सरकार बचाने का ही तो इनाम मिला है।

विज्ञापन


भगवान करेगा हमारे साथ न्याय

मलिंगा ने यह भी कहा कि हमारे साथ भले ही कोई गद्दारी करे लेकिन मुझे भगवान और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। भले ही कोई यह समझ रहा हो कि वह हमारा मुकद्दर लिख रहा है लेकिन हकीकत में तो यह उसकी गलतफहमी है। भगवान हमारा मुकद्दर लिख रहा है, वहीं हमारे साथ भी न्याय करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


मायावती ने हमें नेता बनाया है

कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा दूसरी बार कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने हैं लेकिन साल 2008 में वह बसपा के टिकट पर चुनाव जीते थे। फिर कांग्रेस में शामिल हुए थे। अब मुख्यमंत्री गहलोत से नाराजगी के बाद उन्होंने साफ कहा कि वह यहां तक पहुंचे हैं वह मायावती की देन है, ना कि कांग्रेस की। मायावती ने ही हमें नेता बनाया।


मायावती का एहसान जब तक जिएंगे, तब तक मानेंगे

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी की तो मेरे सामने जमानत जब्त हो गई थी। कांग्रेस चाहे तो अब उनके सामने उम्मीदवार उतार कर देख ले। मुझे नेता बसपा ने बनाया और मैं बसपा की टिकट पर ही चुनाव जीतकर आया। इसके बाद मैंने कांग्रेस की मदद की, लेकिन हम एहसान फरामोश नहीं हैं कि जिसने हमारे ऊपर एहसान किया उसको हम मानते हैं। मायावती का एहसान जब तक जिएंगे तब तक मानेंगे। 

 

वहीं बाड़ी विधायक ने यह भी साफ कर दिया कि वे कांग्रेस की तरफ ही है। उन्होंने कहा कि मैं कोई बिकने वाला व्यक्ति भी नहीं कि पैसे में बिक जाऊं। ना ही ऐसा दाग मैं अपने जीवन में लगाऊंगा कि जनता मुझे गाली दे कि हमने भ्रष्टाचार किया और हम पैसे के लिए बिक गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed