{"_id":"622dbe576e315374aa5f536f","slug":"miscreants-snatched-the-sbi-atm-full-of-25-lakh-83-thousand-rupees-in-alwer","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 25 लाख 83 हजार रुपए से भरा एटीएम उखाड़कर ले गए बदमाश, दूसरा उखाड़ने में रहे नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 25 लाख 83 हजार रुपए से भरा एटीएम उखाड़कर ले गए बदमाश, दूसरा उखाड़ने में रहे नाकाम
Sun, 13 Mar 2022 03:20 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 13 Mar 2022 03:20 PM IST
सार
अलवर में बेखौफ बदमाश एसबीआई बैंक का एटीएम उखाड़कर ले गए, उसमें 25 लाख 83 हजार रुपए थे। बदमाशों ने बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम भी उखाड़ने का भी प्रयास किया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बदमाशों की तलाश कर रही पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलवर में बेखौफ बदमाशों ने दो बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया। तिजारा फाटक पुलिया के पास बदमाश एक पिकअप गाड़ी से एटीएम मशीन को उखाड़ कर ले गए। इसमें 25 लाख से ज्यादा रुपए थे। दूसरी तरफ बदमाशों ने मालवीय नगर चौराहे के पास बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम को भी उखाड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। पुलिस ने दोनों ही वारदात में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात अलवर के तिजारा फाटक ओवर ब्रिज के पास एसबीआई बैंक के एटीएम मशीन को उखाड़ कर बदमाश ले गए। इन मशीन में 25 लाख 83 हजार रुपए थे। बदमाश एटीएम रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे भी उखाड़ कर अपने साथ ले गए। सुबह लोगों ने मामले की सूचना पुलिस और बैंक कर्मियों को दी। एटीएम मशीन की देखरेख की जिम्मेदारी टीएसआई कंपनी की है। सूचना पर कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे थाने में केस दज कराया।
विज्ञापन
इधर, बदमाशों ने मालवीय नगर में बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम मशीन को भी तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। इस दौरान बदमाशों ने एटीएम का गेट तोड़ दिया था। सुबह स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि यहां पुलिस गश्त की कोई व्यवस्था नहीं है। आए दिन बदमाश घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं।
विज्ञापन
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
लोगों ने कहा कि चौराहे पर युवाओं का जमावड़ा रहता है। पार्कों में लोग शराब पीते हैं। कई बार इस संबंध में पुलिस को अवगत कराया गया है, लेकिन पुलिस अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। इस कारण से घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। उधर, पुलिस का कहना है कि दोनों ही मामलों में जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों की पहचान कर, उन्हें जल्द गिरफ्तार करेगी।