Rajasthan: डायन बताकर बुजुर्ग महिला की झोपड़ी में लगाई आग, धक्का देकर जलाने की कोशिश
बुजुर्ग महिला का आरोप है कि बदमाशों ने उसे आग में ढकेलने का प्रयास किया। वहीं उसके साथ मारपीट की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर के मसूदा में एक 60 साल की बुजुर्ग महिला को डायन बताकर जलाने का मामला सामने आया है। इस दौरान महिला ने झोपड़ी से बाहर भागने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसे वापस अंदर धकेल किया। किसी तरह झोपड़े से बाहर निकली महिला ने भागकर अपनी जान बचाई।
पीड़ित महिला ने बताया कि मंगलवार सुबह मसूदा थाना क्षेत्र के नासुन गांव में अपनी झोपड़ी में काम कर रही थी। इस दौरान गांव के रहने वाले कुछ लोग वहां पहुंचे और उससे मारपीट की और उसे डायन बताकर उसकी झोपड़ी में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जब महिला बाहर निकली तो नासूर निवासी मोहनलाल, दुर्गा और पवन ने उसे पकड़ लिया। आग में धकेलने का प्रयास किया।
पीड़ित महिला ने मसूदा थाने में नामजद मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने बताया कि वह एक झोपड़ी में रहती थी। कुछ चंद लोग आए दिन उससे झगड़ा और मारपीट करते हैं और डायन कहकर प्रताड़ित करते हैं। आज लोगों ने झोपड़ी में आग लगा दी। हाथापाई में आरोपियों ने पीड़ित महिला के साथ लकड़ियों से वार किया और उसके दांत तोड़ दिए। पीड़ित महिला ने पूर्व सरपंच के पास जाकर आपबीती बताई, जिस पर पूर्व सरपंच छोटू लाल ने मसूदा थाना पहुंच कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया और न्याय की गुहार लगाई है।
वहीं मसूदा थाना अधिकारी दिनेश जीवनानी ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि डायन बताकर झोपड़ी में लगाने का ऐसा कोई मामला नहीं है। मामला सरकारी जमीन पर कब्जा करने से जुड़ा हुआ है। मामले में महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।