{"_id":"64dcc396427f64444d066943","slug":"miscreants-pounced-on-woman-bag-on-moving-bike-in-dholpur-her-head-exploded-after-falling-on-road-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: बदमाशों ने चलती बाइक पर महिला के बैग पर झपट्टा मारा, सड़क पर गिरने से सिर फटा, गंभीर चोट आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: बदमाशों ने चलती बाइक पर महिला के बैग पर झपट्टा मारा, सड़क पर गिरने से सिर फटा, गंभीर चोट आई
Wed, 16 Aug 2023 06:09 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 16 Aug 2023 06:09 PM IST
सार
महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एएसआई मोहन लाल मीणा ने बताया सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को तलाश कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
महिला को अस्पताल में कराया गया भर्ती।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के धौलपुर जिले में बुधवार दोपहर को कोतवाली थाना इलाके में मचकुंड रोड पर जेठ के साथ बाजार में मोबाइल खरीदने बाइक से जा रही महिला पर बाइक सवार दो बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने महिला के बैग पर झपट्टा मारा, इससे वह सड़क पर गिर गई।
विज्ञापन
जिससे उसका सिर फट गया, उसे गंभीर चाट आई है। वहीं, महिला के गिरने के बाद दोनों बदमाश फरार हो गए। महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां, प्राथमिकी इलाज देने के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंजू (55) अपने जेठ के साथ बाइक से मोबाइल फोन खरीदने के लिए धौलपुर जा रही थी। कोतवाली थाना इलाके के मचकुंड रोड पर पीछे से आ रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के बैग पर झपट्टा मार दिया।
विज्ञापन
महिला ने बैग नहीं छोड़ा, इस कारण वह सड़क पर गिर गई। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई, स्थानीय लोगों की मदद से घायल मंजू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिर में गंभीर चोट होने के कारण उसे जयपुर हायर सेंटर रेफर कर दिया।
इधर, महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एएसआई मोहन लाल मीणा ने बताया सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को तलाश कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।