{"_id":"626bb90072ec324ef0339c95","slug":"miscreants-fired-in-alwar-bajaj-agency-two-youths-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firing In Alwar: बजाज एजेंसी में बदमाशों ने दिनदहाड़े चलाई गोलियां, एक के पैर और दूसरे के पेट में लगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firing In Alwar: बजाज एजेंसी में बदमाशों ने दिनदहाड़े चलाई गोलियां, एक के पैर और दूसरे के पेट में लगी
Fri, 29 Apr 2022 03:38 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 29 Apr 2022 03:38 PM IST
सार
अलवर जिले के शाहजहांपुर में दिनदहाड़े फायरिंग करने का मामला सामने आया है। नकाबपोश बदमाशों ने शाहजहांपुर दिल्ली जयपुर नेशनल हाईवे 48 पर स्थित बजाज शोरूम में फायरिंग की। इसमें दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
वारदात के बाद शोरूम के बाहर लगी लोगों की भीड़ और माैके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलवर जिले के शाहजहांपुर में दिनदहाड़े फायरिंग करने का मामला सामने आया है। नकाबपोश बदमाशों ने शाहजहांपुर दिल्ली जयपुर नेशनल हाईवे 48 पर स्थित बजाज शोरूम में फायरिंग की। इसमें दो लोग घायल हो गए। एक युवक के पैर तो दूसरे के पेट में गोली लगी है।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को बहरोड के अस्पताल में भर्ती कराया है। वारदात की जानकारी लेने के लिए पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि शोरूम नगर पालिका बहरोड अध्यक्ष सीताराम यादव के भांजे का है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए कई जगह नाकेबंदी कर दी है। वहीं दिनदहाड़े हुई फायरिंग से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। फायरिंग क्योंकि की गई इस बात की जानकरी अभी सामने नहीं आई है। वहीं पुलिस बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी का हवाला देकर कुछ भी बोलने से बच रही है। उसका कहना है कि बदमाशों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन