फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   miscreants fired in alwar bajaj agency two youths injured

Firing In Alwar: बजाज एजेंसी में बदमाशों ने दिनदहाड़े चलाई गोलियां, एक के पैर और दूसरे के पेट में लगी 

Fri, 29 Apr 2022 03:38 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 29 Apr 2022 03:38 PM IST
सार

अलवर जिले के शाहजहांपुर में दिनदहाड़े फायरिंग करने का मामला सामने आया है। नकाबपोश बदमाशों ने शाहजहांपुर दिल्ली जयपुर नेशनल हाईवे 48 पर स्थित बजाज शोरूम में फायरिंग की। इसमें दो लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
miscreants fired in alwar bajaj agency two youths injured
वारदात के बाद शोरूम के बाहर लगी लोगों की भीड़ और माैके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर जिले के शाहजहांपुर में दिनदहाड़े फायरिंग करने का मामला सामने आया है। नकाबपोश बदमाशों ने शाहजहांपुर दिल्ली जयपुर नेशनल हाईवे 48 पर स्थित  बजाज शोरूम में फायरिंग की। इसमें दो लोग घायल हो गए। एक युवक के पैर तो दूसरे के पेट में गोली लगी है।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को बहरोड के अस्पताल में भर्ती कराया है। वारदात की जानकारी लेने के लिए पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि शोरूम नगर पालिका बहरोड अध्यक्ष सीताराम यादव के भांजे का है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए  कई जगह नाकेबंदी कर दी है। वहीं दिनदहाड़े हुई फायरिंग से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। फायरिंग क्योंकि की गई इस बात की जानकरी अभी सामने नहीं आई है। वहीं पुलिस बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी का हवाला देकर कुछ भी बोलने से बच रही है। उसका कहना है कि बदमाशों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed