फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Miscreants Demanded a Ransom Of 50 Lakhs From Medicine Dealer In Churu Rajasthan

Rajasthan: दवा व्यापारी से मांगी 50 लाख की फिरौती, पुलिस ने पकड़ने के लिए बिछाया जाल, पर बच निकले बदमाश

Wed, 02 Mar 2022 06:15 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 02 Mar 2022 06:15 PM IST
सार

चूरू के तारानगर में एक दवा व्यापारी से बदमाशों ने 50 लाख की फिरौती मांगी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दे डाली। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया, लेकिन वह बचकर भाग निकले।  

विज्ञापन
Miscreants Demanded a Ransom Of 50 Lakhs From Medicine Dealer In Churu Rajasthan
दवा व्यापारी से मामले की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चूरू के तारानगर के दवा व्यापारी से 50 लाख रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाश ने व्हाट्सएप कॉल कर रकम की मांग की, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है। व्यापारी ने फिरौती मांगने की शिकायत पुलिस के आला अधिकारियों से की है। 

विज्ञापन


50 लाख की बड़ी फिरौती का मामला सामने आने के बाद एसपी दीगंत आनंद, डीएसपी ओमप्रकाश गोदारा सहित पुलिस के कई आला अधिकारी तारानगर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शात दवा व्यापारी रामधन चौधरी के पास अज्ञात नंबर से व्हाट्सअप कॉल आया। कॉल पर बदमाशा ने उनसे 50 लाख रुपए की फिरौती देने की मांग की। चौधरी ने इस बात की जानकारी थाना अधिकारी गोविंद राम विश्नोई को दी। उन्होंने मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी और आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार रात पुलिस की टीम ने कागज के नकली नोटों के बंडल बेग में भरकर एक बदमाशों द्वारा बताई जगह पर रखवाए, लेकिन बदमाशों को शक होने पर वह चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने उनकी तलाश में कई जगह छापेमारी की, लेकिन अब तक बदमाश पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। इधर, सूत्रों का कहना है कि एसपी दीगंत आनंद कल गुरुवार को इस मामले में खुलासा कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed