{"_id":"62ff8d97303007264b065166","slug":"miscreants-beat-young-man-and-set-him-on-fire-in-nagaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बदमाशों ने मारपीट कर युवक को लगाई आग, रुपये के लेनदेन को लेकर चल रहा था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बदमाशों ने मारपीट कर युवक को लगाई आग, रुपये के लेनदेन को लेकर चल रहा था विवाद
Fri, 19 Aug 2022 06:48 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 19 Aug 2022 06:48 PM IST
सार
पुलिस ने वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों ही आदतन अपराधी हैं। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों का पीड़ित के साथ रुपयों को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागौर के सदर थाना इलाके के इंदास गांव में चोरी का आरोप लाकर तीन बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, आरोपियों ने पेट्रोल डालकर युवका को जाग भी लगा दी। गनीमत रही है कि युवक गंभीर रूप से झुलसने से बच गया। हालांकि उसके शरीर का ऊपर का हिस्सा फिर भी झुलस गया है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को जगदीश राम पुत्र मोहन राम को इंदास गांव में तीन लोगों ने पकड़ लिया। मारपीट करने के बाद आरोपियों ने पेट्रोल छिड़ककर उसे आग लगा दी। आग बुझने पर आरोपी उसे बोलेरो गाड़ी में डालकर अगवा कर ले गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी कर आरोपियों को पड़कने के प्रयास शुरू किए। इस दौरान पुलिस ने एक होटल से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पीड़ित युवक को दस्तयाब कर लिया।
विज्ञापन
नागौर डीएसपी विनोद कुमार छिपा ने बताया कि मामले में तीन आरोपियों को गिरफतार किया गया है। सोहनलाल सारण पुत्र चेतन राम सारण, पांचू खुमाराम सिमर पुत्र विशनाराम सिमर और मुन्नालाल पुत्र रामाकिशन को पकड़ा गया है। तीनों आरोपी आदतन अपराधी है, उनके खिलाफ अलग-अलग थानों में पहले से केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि पीड़ित जगदीश और आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं। आरोपी सोहनलाल ने पुलिस को बताया कि उसके पास 168000 रुपये थे। जिसमें से 68000 रुपये चोरी हो गए थे। जगदीश ने 64000 रुपये वापस कर दिए, लेकिन वह बाकी के 4000 रुपये वापस नहीं दे रहा था। इसी बात पर दोनों में विवाद चल रहा था। जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है।