{"_id":"6358fa2a3d7f9a43780a070f","slug":"miscreant-ransacked-shop-after-beating-young-man-in-churu","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: युवक से मारपीट कर बदमाश ने दुकान में की तोड़फोड़, बाइक से टक्कर मारने के बाद बढ़ा विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: युवक से मारपीट कर बदमाश ने दुकान में की तोड़फोड़, बाइक से टक्कर मारने के बाद बढ़ा विवाद
Wed, 26 Oct 2022 02:43 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 26 Oct 2022 02:43 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि दुकान के बाहर एक युवक बैठा था। इस दौरान मोहल्ले का एक युवक बाइक से आया और कुर्सी को टक्कर मार दी। शिकायत करने पर युवक आग बबूला हो गया और दुकान में घुसकर मालिक के साथ मारपीट की और तोड़फोड़ कर वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
दुकान के बाहर लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर के भुरजी कुआं के पास एक युवक ने दुकान में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। साथ ही दुकान मालिक के साथ भी मारपीट की। दुकान मालिक सूचना पर सरदारशहर पुलिस थाने के एएसआई राजेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
राजेंद्र ने कुमार ने बताया कि आरिफ पुत्र रमजान धोबी की दुकान पर मोहल्ले का ही एक युवक आया और उसने दुकान मालिक के साथ मारपीट कर दुकान में तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की जानकारी लेने के बाद दोनों पक्षों के लोगों को लेकर पुलिस थाने पहुंची। पुलिस ने बताया कि दुकान के बाहर एक युवक बैठा था। इस दौरान मोहल्ले का एक युवक बाइक से आया और कुर्सी को टक्कर मार दी। शिकायत करने पर युवक आग बबूला हो गया और दुकान में घुसकर मालिक के साथ मारपीट की और तोड़फोड़ कर वहां से चला गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन