{"_id":"6225d61eff65ad09843f06c1","slug":"miscreant-absconded-with-car-and-50-thousand-rupees-after-kidnapping-hotel-owner-in-behror","type":"story","status":"publish","title_hn":"Behror : होटल मालिक का अपहरण कर लूट, मारपीट कर कार और 50 हजार रूपये लेकर बदमाश फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Behror : होटल मालिक का अपहरण कर लूट, मारपीट कर कार और 50 हजार रूपये लेकर बदमाश फरार
Mon, 07 Mar 2022 03:23 PM IST
रोमा रागिनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Mon, 07 Mar 2022 03:23 PM IST
सार
बहरोड़ में एक होटल मालिक का अपहरण कर लिया गया। बदमाशों ने मालिक को मारपीट कर बीच रास्ते में फेंक दिया।
विज्ञापन
बहरोड़ में होटल मालिक से लूट
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहरोड़ के दहमी के पास बदमाशों ने रविवार रात एक होटल मालिक का अपहरण कर लिया। बदमाशों ने होटल मालिक से मारपीट कर कार, 50 हजार रुपए और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। घायल अवस्था में पीड़ित को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली जयपुर नेशनल हाइवे पर बहरोड़ के दहमी के पास रविवार रात को होटल मालिक वीरेंद्र अपने कार चालक से टिफिन लेने के इंतजार में खड़ा था। इसी दौरान तीन बदमाशों ने उसे कार में खीच लिया। जिसके बाद बदमाशों ने गाड़ी के अंदर वीरेंद्र की बेरहमी से पिटाई की और उसे करीब 12 किमी दूर गूंती गांव के पास पटक कर चले गए। अपहरण और लूट की सूचना मिलने पर पुलिस हरकत में आई और नाकाबंदी की।
विज्ञापन
चारों तरह नाकाबंदी देख बदमाश पीड़ित की कार सड़क पर ही छोड़ कर भाग गए। सूचना के बाद डीएसपी राव आनन्द के नेतृत्व में पुलिस ने नाकाबंदी करवाकर लूटी गई कार को लावारिस हालात में हाइवे से बरामद कर लिया है। वहीं पीड़ित के परिवार को वारदात की सूचना दी गई। जिसके बाद परिजन वीरेंद्र से मिलने जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन