फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Minor raped by many after fleeing home

मां से लड़ कर छोड़ा घर, छह ने किया रेप

Fri, 09 May 2014 02:38 PM IST
Updated Fri, 09 May 2014 02:38 PM IST
विज्ञापन
Minor raped by many after fleeing home

16 साल की एक लड़की को उसके ब्वॉयफ्रेंड ने मोबाइल गिफ्ट किया। उसकी मां ने इस पर आपत्ति जताई और उसे डांटा फटकारा। इस बात से नाराज लड़की घर छोड़ कर चली गई।

विज्ञापन


और यहीं से शुरू हो गया उसका दुर्भाग्य। एक के बाद एक दरिंदों ने उसके साथ रेप किया और अंत में जीआरपी के दो जवानों ने भी उसकी अस्मत को रौंद दिया।

मामला राजस्थान के दौसा का है। एसपी दौसा अंशुमान सिंह ने बताया कि कुल छह लोगों ने किशोरी के साथ रेप किया है। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

विज्ञापन

जवानों ने भी नहीं बक्शा

Minor raped by many after fleeing home

उन्होंने बताया कि जीआरपी के जवानों को तो गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। लड़की 30 अप्रैल को घर छोड़ कर गई थी।

चार मई को लड़की के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दौसा के एक गांव से लड़की को पुलिस ने बरामद किया। उसने पुलिस को बताया कि पहले दो परिचित युवकों ने उसके साथ रेप किया।

इसके बाद दो युवक ट्रेन में मिले जिन्होंने उसके साथ इस दरिंदगी को अंजाम दिया। यहां जीआरपी के जवानों को उन पर शक हुआ और उसके बाद वो लड़की को लेकर किसी क्वाटर पर गए जहां उन्होंने भी लड़की के साथ रेप किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed