फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Minor pregnant after rape Ajmer police filed FIR

Rajasthan: कई महीने से नाबिलग से दुष्कर्म कर रहा था युवक, गर्भवती होने पर मां को लगी जानकारी

Thu, 21 Jul 2022 09:41 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 21 Jul 2022 09:41 PM IST
सार

पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
Minor pregnant after rape Ajmer police filed FIR
अजमेर में नाबालिग से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर के अलवर गेट थाना इलाके में दुष्कर्म के बाद नाबालिग गर्भवती होने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां को बेटी के गर्भवती होने के बाद मामले की जानकारी लगी। मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


नाबालिग युवती की मां ने अलवर गेट थाने में दी अपनी रिपोर्ट में पुलिस को बताया कि उनकी बेटी 9वीं कक्षा में पढ़ती थी। उसे हॉकी खेलने का शौक है। दिसंबर 2021 में वह शहर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान महाविद्यालय में शाम के समय हॉकी खेलने के लिए जाती थी। जहां वैशाली नगर निवासी हरदीप सिंह पुत्र मनीष सिंह से उसकी मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी। 19 अप्रैल को में घर पर नहीं थी, तब आरोपी घर पर आया और जूस में बेहोशी की दवा पिलाकर बेटी को बेहोश कर दिया। जिसके बाद हरदीप ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बना लिए। 
विज्ञापन


पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि मेरी बेटी ने आरोपी से कहा कि वह यह बात अपने घर पर बताएगी, तो  आरोपी ने उस वीडियो वायरल करने की धमकी दी। साथ ही कहा कि मेरे पापा पत्रकार और मां पुलिस में है, तू मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। इसके बाद से आरोपी हरदीप बेटी के साथ डरा धमकाकर लगातार दुष्कर्म करता रहा जिससे वह गर्भवती हो गई। गर्भपात कराने के लिए आरोपी ने उसे दवा लाकर दी, इसकी जानकारी लगने पर बेटी ने आपबीती बताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दी रिपोर्ट में पीड़िता की मां ने बताया कि उसके पति महाराष्ट्र के पुणे में रहते हैं। वह भी काम करती है, उसकी गैरमौजूदगी में आरोपी ने बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। 11 जुलाई को बेटी की सोनोग्राफी कराई जिसमें वह गर्भवती पाई गई। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed