फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Minor kidnapped girl kidnapped, then killed and ran into the in-laws' in-laws house

नाबालिग बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म, हत्या कर भागे युवक को ससुराल में दबोचा 

Wed, 08 Mar 2017 12:27 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 08 Mar 2017 12:27 PM IST
विज्ञापन
 Minor kidnapped girl kidnapped, then killed and ran into the in-laws' in-laws house
girl raped at bharatpur - फोटो : demo
भरतपुर जिले के भुसावर कस्बे में मंगलवार को नाबालिग बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म करने और फिर हत्या कर फरार हुए आरोपी नरेश जाटव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वारदात के बाद आरोपी नरेश अपने मथुरा स्थित ससुराल में जाकर छिप गया। 
विज्ञापन

 
जिला पुलिस अधीक्षक भरतपुर कैलाशचंद्र विश्नोई ने बताया गिरफ्तार आरोपी नरेश पुत्र प्रभु जाटव निवासी गांव उटारदा थाना नदबई का रहने वाला है। 3 मार्च को भुसावर निवासी एक महिला ने नरेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 2 मार्च, 2017 को वह अपनी दोनों मासूम बेटियों को घर पर ससुर रामचन्द्र के पास छोड़कर मजदूरी करने चली गई थी। आरोपी नरेश पीड़िता के घर पहुंचा। जहां उसने दुष्कर्म की पीड़िता के दादा रामचन्द्र को शराब पिलाई। रामचंद्र के नशे में होने से उसकी जेब से एक मोबाईल व करीब 3000 रूपये भी चुरा लिए। साथ दो बच्चियों टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। इनमें से छोटी बेटी के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी। 
विज्ञापन

अगवा हुई बड़ी बेटी को मुक्त करवाया, छोटी की हत्या

 Minor kidnapped girl kidnapped, then killed and ran into the in-laws' in-laws house
दुष्कर्म - फोटो : demo pic
एसपी विश्नोई ने बताया कि 3 मार्च की शाम को पुलिस ने अपहृत बड़ी बच्ची को खेड़ली से बरामद  कर परिजनों को सौंप दिया। जबकि पड़ताल में सामने आया कि आरोपी नरेश ने अपहर्ता दूसरी छोटी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया, फिर उसकी हत्या कर ससुराल भाग गया। 
इसके बाद 5 मार्च को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भरतपुर सतीश जांगिड़ के निर्देशन में वृत्ताधिकारी भुसावर वासुदेवसिंह के नेतृत्व में थानाधिकारी थाना भुसावर रामनिवास मीणा, थानाधिकारी थाना हलैना बनेसिंह की एक टीम गठित कर आरोपी नरेश की तलाश में गांव उटारदा, गोवरा, जिला अलवर के गांव सहजपुरा, निठारी, नटनी का बाडा, मालाखेडा तथा जिला मथुरा के गांव उसपार भेजा गया। जहां आरोपी नरेश मथुरा में मंगलवार को पकड़ा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed