किशोर के साथ कर दी अबोध बच्ची की शादी!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में आधी रात को गुपचुप में ढाई साल की एक अबोध बच्ची को बारह वर्ष के किशोर के साथ ब्याह दिया गया।
बच्ची की मां विरोध के बावजूद शादी तो नहीं रुकवा सकी, लेकिन पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाकर उसने इस अपराध की सूचना दे दी।
अधीक्षक के निर्देश मिलते ही माण्डल थाना पुलिस हरकत में आई और दूल्हा-दुल्हन के पिता, पंडित सहित अन्य परिजनों को गिरफ्तार किया।
बाप ने छिपाई शादी की बात
बच्ची की मां संजू शुरू से ही इस शादी के विरोध में थी। लेकिन बच्ची के पिता शंकर व किशोर के पिता मांगू गाडरी ने संजू से शादी की बात छुपाई और घटना को अंजाम दे दिया। इसके बाद संजू ने पुलिस अधीक्षक का दरवाजा खटखटाया।
माण्डल थाना पुलिस के अनुसार संजू ने एसपी को दी रिपोर्ट में आरोप लगाया कि 21 जून को उसकी ढाई साल की पुत्री का विवाह महुआ खुर्द निवासी मांगू गाडरी के 12 वर्षीय पुत्र के साथ गुपचुप कर दिया गया। जिले के नया मेजा गांव में मासूम की शादी के खिलाफ उसकी मां संजू ने परिजनों को समझाया, लेकिन वे नहीं माने।
पिता, पंडित, बाराती गिरफ्तार
संजू की रिपोर्ट पर हरकत में आई पुलिस ने पुलिस ने शुक्रवार को सुबह होने से पहले ही पांच लोगों बालिका के पिता शंकर व 12 वर्षीय दूल्हे के पिता मांगू के अलावा परिजन लादू व बाराती शंकर तथा पंडित कैलाश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
शारदा एक्ट के तहत गिरफ्तारी के बाद आरोपितों को को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से जमानत पर रिहा कर दिया गया। इस मामले की सामाजिक संस्थाओं और गैर सरकारी संस्थाओं ने निंदा की है और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।