फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Minor gang-raped at gunpoint in ravines of Dholpur Chambal

Dholpur: चंबल के बीहड़ों में हथियार के बल पर नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी की हुई पहचान, केस दर्ज

Wed, 26 Apr 2023 02:50 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 26 Apr 2023 02:50 PM IST
सार

शौच के लिए गई 16 साल की नाबालिग को बाइक सवार दो युवक चंबल के बीहड़ों में उठाकर ले गए। वहां आरोपियों ने कट्टे के बल पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Minor gang-raped at gunpoint in ravines of Dholpur Chambal
धौलपुर पुलिस थाना। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

धौलपुर जिले के कोतवाली थाना इलाके के चंबल के बीहड़ों में 24 अप्रैल की रात को दो युवकों ने कट्टे के बल पर 16 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। रात भर हैवानियत करने के बाद आरोपी नाबालिग को जंगल में छोड़ कर फरार हो गए। नाबालिग की मां ने पीड़िता को साथ लेकर महिला पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ सामूहिक गैंगरेप का आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया है।

विज्ञापन


महिला थाने में दर्ज कराए गए मामले में पीड़िता की मां ने बताया कि 24 अप्रैल की रात को उसकी पुत्री घर के पीछे शौच के लिए गई थी। जहां से बाइक सवार दो युवक उसकी पुत्री को जबरन चंबल के बीहड़ों में ले गए। जहां दोनों आरोपियों ने कट्टे के बल पर उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। पूरी रात वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी नाबालिग को जंगलों में ही छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


पीड़िता की मां द्वारा दी गई शिकायत पर महिला थाने में पोस्को एक्ट के साथ गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया है। जिस मामले की जांच सीओ सिटी सुरेश सांखला को दी गई है। घटना को लेकर महिला थाना प्रभारी मंजू फ़ौजदार ने बताया कि गैंगरेप का मामला दर्ज होने के बाद पीड़िता का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक आरोपी की हुई पहचान
पीड़िता ने एक आरोपी की पहचान की है, जबकि दूसरे आरोपी की अभी तक पहचान नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज कराए जाएंगे। महिला थाना प्रभारी ने बताया ने मामला नाबालिग के साथ सामूहिक गैंगरेप होने के कारण सीओ सुरेश सांखला द्वारा जांच की जा रही है। पीडिता के पर्चा बयान लिए जा रहे हैं।


आरोपी फरार, पुलिस दे रही दबिश
महिला थाना प्रभारी मंजू फ़ौजदार ने बताया सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर दोनों आरोपी फरार हो चुके हैं। उन्होंने बताया एक आरोपी की पीड़िता द्वारा पहचान कर ली गई है। आरोपी के संबंधित ठिकानों पर पुलिस टीम गठित कर रवाना की है। उन्होंने बताया आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed