फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Minor brother held for killing cousin sister after failed to rape in banswara

Crime: दुष्कर्म करने में नाकाम रहने पर भाई ने की बहन की हत्या, पुलिस को भी गुमराह किया

Tue, 08 Nov 2022 12:25 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 08 Nov 2022 12:25 PM IST
सार

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में एक नाबालिग चचेरा भाई अपनी ही बहन के साथ दुष्कर्म करना चाहता था। बहन ने जब उसका विरोध किया और परिवार को बताने की धमकी दी तो आरोपी ने खुद को बचाने के लिए बहन की हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
Minor brother held for killing cousin sister after failed to rape in banswara
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांसवाड़ा जिले के जंगल में कुछ दिन पहले अर्द्धनग्न अवस्था में 11वीं कक्षा की छात्रा की लाश मिलने से लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया था। पहले छात्रा के अपहरण की कहानी सामने आई, लेकिन पुलिस की जांच में जब राज खुला तो उसका चचेरा भाई ही हत्यारा निकला।

विज्ञापन


बता दें कि चचेरा भाई बहन के साथ दुष्कर्म करना चाहता था। अपने मकसद में नाकाम रहने पर जब छात्रा ने इस बारे में सबको बताने की बात कही तो भाई ने उसका मर्डर कर दिया। इसके बाद वह खुद अपहरण का चश्मदीद बनकर पुलिस को गुमराह करता रहा। बार-बार बयान बदलने पर पुलिस को उस पर शक हुआ। सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने पूरा राज उगल दिया। यह मामला बांसवाड़ा जिले में लोहरया थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन


पुलिस जांच में पता चला, नाबालिग चचेरा भाई अपनी ही बहन के साथ दुष्कर्म करना चाहता था। बहन ने इसका विरोध किया और यह बात परिवार में सबको बताने की धमकी दी तो आरोपी ने खुद को बचाने के लिए चचेरी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी थी। नाबालिग आरोपी ने एक शातिर अपराधी की तरह खुद का फोन तोड़कर पानी में डाल दिया और शर्ट फाड़कर मौके पर ही फेंक दी थी। इसके बाद खुद को घटना के प्रत्यक्षदर्शी के तौर पर पेश करते हुए लगातार पुलिस को गुमराह करने में लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांसवाड़ा के एसपी राजेश कुमार मीणा ने बताया, लोहारिया थाना क्षेत्र में खोड़न नाले के पास जंगल में 11वीं क्लास की छात्रा का शव मिला था। उसके शरीर पर आधे कपड़े ही थे। शव बरामदगी से एक दिन पहले पीड़िता के पिता ने बेटी का मोबाइल फोन लूटने और अपहरण की शिकायत थाने में दी थी। पुलिस के आला अफसरों ने मौके पर जाकर मुआयना किया और सबूत जुटाए। आरोपी को पकड़ने के लिए FSL टीम और डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली गई।


पीड़ित पिता की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में खुद को अपहरण की घटना का चश्मदीद बताने वाला लड़की का चचेरा भाई पुलिस को बयान बदल कर गुमराह करता रहा। इस पर पुलिस ने थोड़ी सख्ती दिखाते हुए जब पूछताछ की तो उसने सच कबूल लिया। फिलहाल आरोपी को बाल कल्याण गृह में रखवाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed