{"_id":"633ebe72cce1b725276d16b5","slug":"minor-arrested-for-attacking-young-man-with-knife-in-bikaner","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: युवक पर चाकू से हमला करने वाला नाबालिग निरुद्ध, विवाद के बाद किया था हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: युवक पर चाकू से हमला करने वाला नाबालिग निरुद्ध, विवाद के बाद किया था हमला
Thu, 06 Oct 2022 05:09 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 06 Oct 2022 05:09 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि कहासुनी के बाद नाबालिग और उसके पक्ष के लोगों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया था। घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं घटना को लेकर दास्तयाब किए गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीकानेर के कोटगेट थाना इलाके में रेलवे ग्राउंड के पास हुई चाकूबाजी की वारदात में शामिल का मुख्य आरोपी को पुलिस ने निरुद्ध किया है। निरुद्ध किए गए नाबालिग ने ही मधूसूदन पर चाकू से वार किए थे। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक योगेश यादव ने बताया कि इस मामले को लेकर मीडिया में सांप्रदायिक रंग दिया जा रहा है, जो सही नहीं है। पूरा मामला आपसी कहासुनी का है। आपसी झगड़े में युवक पर दूसरे पक्ष ने चाकू से हमला कर दिया था। उन्होंने बताया कि रेलवे ग्राउंड में दो पक्षों के बीच डांडिया के दौरान विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि दूसरे पक्ष के लोगों ने मधुसूदन को ग्राउंड के बाहर बुलाकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में मधुसूदन गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है, डॉक्टरों ने उसकी हालत स्थिर बताई है।
विज्ञापन