{"_id":"ca4f84fd1887692cfae44bbcb9dfd713","slug":"ministers-will-held-2-hours-of-daily-jan-sunwai-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" मंत्रियों को रोजाना दो घंटे जन सुनवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्रियों को रोजाना दो घंटे जन सुनवाई के निर्देश
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर
Updated Mon, 23 Feb 2015 07:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान सरकार ने जनता की काम नहीं होने की आम शिकायतों को दूर करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। अब मंत्रियों को रोजाना सुबह दो घंटे अपने निवास पर जन सुनवाई करनी होगी। साथ ही, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सोमवार से गुरूवार तक सचिवालय में उपस्थित रहने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
राजे की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रि परिषद की बैठक हुई। बैठक में महंगी बिजली का मुद्दा भी उठा। राजस्थान में हाल ही बिजली की दरें महंगी हुई है। मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को निर्देश दिए कि वे जनता को समझाने का प्रयास करें कि बिजली कम्पनियों की खस्ताहालत के कारण दरें बढ़ाई गई हैं।
विज्ञापन
ये निर्णय भी हुए
- 9000 शिक्षकों की भर्ती
- फल-सब्जी विक्रेताओं पर से मंडी शुल्क समाप्त, मंडी यार्ड में बिकनेवाली फल-सब्जी पर यूजर शुल्क की होगी वसूली
- 5000 अन्नपूर्णा भण्डार खुलेंगे
- रेप पीडि़ता की सहायता राशि बढ़ाकर 2 से 5 लाख, तेजाब पीडि़ता की की सहायता राशि 2 से 3 लाख रुपए की
- उद्योगों के विकास के लिए डेवलपमेंट कमीशन का गठन होगा
- विधानसभा सत्र में अपार्टमेंट ऑनरशिप बिल सहित छह बिल होंगे पेश