फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Minister Rajendra Gudha gave a statement against CM

Rajasthan: अपनों के निशाने पर सीएम, मंत्री गुढ़ा बोले- पत्नी कहती है, सीएम से पंगा न लो वो जेल में डाल देंगे

Mon, 30 Jan 2023 09:41 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 30 Jan 2023 09:41 AM IST
सार

मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ फिर बड़ा बयान दिया है। गुढ़ा बोले कि मेरी पत्नी कहती है अभी बच्चों की शादी भी नहीं हुई, सीएम से इतने पंगे क्यों ले रहे हो, वो जेल में डाल देंगे, गुढ़ा बोले कि पायलट के साथ अभिमन्यु जैसा हो रहा है।

विज्ञापन
Minister Rajendra Gudha gave a statement against CM
राजेन्द्र गुढ़ा, सैनिक कल्याण राज्यमंत्री - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

प्रदेश के सैनिक कल्याण राज्य मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने एक बार फिर सीएम गहलोत के खिलाफ बयान दिया है। झुंझुनू के गुढ़ा गौड़जी क्षेत्र की केड़ पंचायत की छाबड़ियों की ढाणी में रविवार को देवनारायण जयंती पर हुए खेल टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि रहे राजेंद्र गुढ़ा ने कहा कि मेरी पत्नी मुझे कहती हैं, अभी बच्चों की शादी भी नहीं हुई है, थोड़े नीचे बैठ जाओ, लेकिन मुख्यमंत्री से इतने पंगे क्यों ले रहे हो? वह जेल में डाल देंगे।

विज्ञापन


पायलट के साथ अभिमन्यु जैसा हो रहा है, लेकिन वो चक्रव्यूह को तोड़ना जानते हैं
मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा बोले कि उदयपुरवाटी की प्रधान माया गुर्जर को रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया गया है। यह गुर्जर समाज को मेरे खिलाफ भड़काने के लिए एक षड्यंत्र है। उन्होंने पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के समर्थन में कहा कि पायलट केवल गुर्जरों के ही नहीं, बल्कि 36 कौम के नेता हैं। पायलट की दीवानगी देखकर ही राजस्थान सरकार ने देवनारायण जयंती पर अवकाश घोषित किया है। गुढ़ा बोले कि सचिन पायलट के साथ अभिमन्यु जैसा हो रहा है, लेकिन पायलट चक्रव्यूह को तोड़ना जानते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जनता छप्पर फाड़कर देना जानती है, तो झाड़ू मार कर लेना भी जानती है
मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने कहा कि लाखों की तादाद में लोगों ने जगह-जगह इकट्ठा होकर यह साफ संदेश दे दिया है कि अगर सचिन पायलट के साथ हुए अन्याय का समय पर निपटारा नहीं हुआ, तो जनता छप्पर फाड़ कर देना जानती है, तो झाड़ू मार कर लेना भी जानती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed