{"_id":"625eea802db4861c476e5019","slug":"minister-pratap-singh-khachariyawas-targeted-bjp-leader-gulab-chand-kataria","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: मंत्री खाचरियावास बोले- कटारिया ने माता सीता का किया अपमान, रावण की भक्ति में कसीदे पढ़ना महापाप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: मंत्री खाचरियावास बोले- कटारिया ने माता सीता का किया अपमान, रावण की भक्ति में कसीदे पढ़ना महापाप
Tue, 19 Apr 2022 10:29 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 19 Apr 2022 10:29 PM IST
सार
'रावण ने सीता जी का अपहरण कर कोई बहुत बड़ा पाप नहीं किया, क्योंकि उसने सीता को कभी कलंकित नहीं किया'। नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया के इस बयान पर मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने निशाना साधा है।
विज्ञापन
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि गुलाबचंद कटारिया ने माता सीता के लिए गलत शब्दों का प्रयोग किया है। उन्होंने ब्रह्मांड के मालिक श्रीराम की सत्ता को चुनौती देकर यह साबित कर दिया कि भाजपा नेता वोट के लिए भगवान श्रीराम का नाम लेते हैं।
विज्ञापन
यह रामभक्त नहीं, रावणभक्त हैं। भाजपा की चाल, चरित्र और चेहरा पूरा देश देख रहा है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व वाली आरएसएस यदि कटारिया जी के बयान से सहमत है तो यह स्पष्ट हो गया है कि रावणभक्त भाजपा नेता भगवान सियाराम के सगे नहीं है तो देश के सगे कैसे हो सकते हैं?
विज्ञापन
बता दें कि नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने कहा था कि रावण ने सीता जी का अपहरण कर कोई बहुत बड़ा पाप नहीं किया, क्योंकि उसने सीता को कभी कलंकित नहीं किया। जब तक सीता ने स्वीकृति नहीं दी, तब तक छुआ नहीं।
विज्ञापन
भाजपा नेता नारी का क्या सम्मान करेंगे?
मंत्री खाचरियावास ने कहा कि वीडियो देखकर स्पष्ट हो जाता है कि माता सीता के लिए जिस तरह के शब्दों का प्रयोग किया गया है, ऐसे शब्द तो हिंदू धर्म में किसी भी साधारण महिला के लिए भी प्रयोग करना घोर अपमान है।
हिंदुत्व और अयोध्या में श्रीराम मंदिर के मुद्दे पर देश में सत्ता चलाने वाली भाजपा के लोग आज माता सीता का भी अपमान कर रहे हैं। हिंदू धर्म में कहा गया है कि जहां नारी का सम्मान होता है वहां भगवान विराजमान होते हैं, परंतु जो भाजपा नेता भगवान का ही अपमान कर रहे हैं वो नारी का क्या सम्मान करेंगे?
रावणरूपी भाषा बोल रहे भाजपा नेता
खाचरियावास ने कहा कि भाजपा नेताओं को भगवान श्रीराम ही सजा देंगे। जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। महंगाई और बेरोजगारी से लोग मर रहे हैं, लेकिन सत्ता के नशे में चूर भाजपा नेता घमंड में रावणरूपी बोल बोलकर भगवान श्रीराम, माता सीता और हमारी भावनाओं का अपमान कर रहे हैं।