फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Minister Pratap Singh Khachariawas support of nephew Harshdeep Singh says he should get award

Rajasthan: भतीजे ने दिखाई दबंगई! मंत्री खाचरियावास बोले- पुरस्कार देने की जगह एफआईआर दर्ज कराई जा रही

Thu, 20 Jul 2023 02:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 20 Jul 2023 02:30 PM IST
सार

मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के भतीजे हर्षदीप सिंह ने शराब के नशे में जयपुर के एक होटल में तोड़फोड़ कर स्टाफ के साथ मारपीट की। घटना को लेकर मंत्री खाचरियावास ने कहा कि भतीजे को मेरा नाम होने के कारण मामले में लपेटा जा रहा है। उसने होटल में दंपति की मदद की थी। 

विज्ञापन
Minister Pratap Singh Khachariawas support of nephew Harshdeep Singh says he should get award
मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के भतीजे हर्षदीप सिंह खाचरियावास ने जयपुर के एक होटल में तोड़फोड़ कर स्टाफ के साथ मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, मामले को लेकर मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि मेरे भतीजे को जहां पुरस्कार मिलना चाहिए, वहां एफआईआर कराई जा रही है।  

विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए मंत्री खाचरियावास ने कहा कि किसी भी होटल स्टाफ को एक खरोच तक नहीं आई है। होटल वालों को पता चल गया कि हर्षदीप मेरा भतीजा है। इस कारण मामले को तूल दिया गया है।
विज्ञापन

मेरे भतीजे ने तो मामले में बीच बचाव  किया था। किसी ने भी होटल के स्टाफ के साथ मारपीट नहीं की। हर मुद्दे को राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए। 

मंत्री खाचरियावास ने कहा कि मेरे भतीजे हर्षदीप ने होटल में एक दंपति की मदद की थी। लेकिन, इसे लेकर अलग ही बातें शुरू कर दी गईं। जहां उसे पुरस्कार मिलना चाहिए था, वहां उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जा रही है। अगर, वह बीच बचाव नहीं करता तो इस बात का नेगेटिव इश्यू बनाया जाता कि खाचरियावास के भतीजे ने अपनी जिम्मेदारी क्यों नहीं निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर: गहलोत के मंत्री के भतीजे की दबंगई! होटल में की तोड़फोड़, शराब के नशे में स्टाफ को भी पीटा; FIR दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed