{"_id":"64b8f7afda2b3ab28d01d9d6","slug":"minister-pratap-singh-khachariawas-support-of-nephew-harshdeep-singh-says-he-should-get-award-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: भतीजे ने दिखाई दबंगई! मंत्री खाचरियावास बोले- पुरस्कार देने की जगह एफआईआर दर्ज कराई जा रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: भतीजे ने दिखाई दबंगई! मंत्री खाचरियावास बोले- पुरस्कार देने की जगह एफआईआर दर्ज कराई जा रही
Thu, 20 Jul 2023 02:30 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 20 Jul 2023 02:30 PM IST
सार
मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के भतीजे हर्षदीप सिंह ने शराब के नशे में जयपुर के एक होटल में तोड़फोड़ कर स्टाफ के साथ मारपीट की। घटना को लेकर मंत्री खाचरियावास ने कहा कि भतीजे को मेरा नाम होने के कारण मामले में लपेटा जा रहा है। उसने होटल में दंपति की मदद की थी।
विज्ञापन
मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के भतीजे हर्षदीप सिंह खाचरियावास ने जयपुर के एक होटल में तोड़फोड़ कर स्टाफ के साथ मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, मामले को लेकर मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि मेरे भतीजे को जहां पुरस्कार मिलना चाहिए, वहां एफआईआर कराई जा रही है।
विज्ञापन
मीडिया से बात करते हुए मंत्री खाचरियावास ने कहा कि किसी भी होटल स्टाफ को एक खरोच तक नहीं आई है। होटल वालों को पता चल गया कि हर्षदीप मेरा भतीजा है। इस कारण मामले को तूल दिया गया है।
विज्ञापन
मेरे भतीजे ने तो मामले में बीच बचाव किया था। किसी ने भी होटल के स्टाफ के साथ मारपीट नहीं की। हर मुद्दे को राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए।
मंत्री खाचरियावास ने कहा कि मेरे भतीजे हर्षदीप ने होटल में एक दंपति की मदद की थी। लेकिन, इसे लेकर अलग ही बातें शुरू कर दी गईं। जहां उसे पुरस्कार मिलना चाहिए था, वहां उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जा रही है। अगर, वह बीच बचाव नहीं करता तो इस बात का नेगेटिव इश्यू बनाया जाता कि खाचरियावास के भतीजे ने अपनी जिम्मेदारी क्यों नहीं निभाई।
विज्ञापन
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर: गहलोत के मंत्री के भतीजे की दबंगई! होटल में की तोड़फोड़, शराब के नशे में स्टाफ को भी पीटा; FIR दर्ज