फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Minister Kailash Chaudhary Says Abusive Words To Police Officer On The Phone

Rajasthan: केंद्रीय मंत्री ने पुलिस को दी गालियां, बोले- पता नहीं कौन ऊपर से इसका बाप आदेश दे रहा है

Fri, 07 Oct 2022 11:37 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 07 Oct 2022 11:37 AM IST
सार

राजस्थान में बाड़मेर जिले के बालोतरा में सोमवार रात बजरी ठेकेदारों के गुंडों ने बाइक सवार युवक को मारने-पीटने के बाद कैंपर चढ़ाकर उसे रौंद दिया था। प्रदर्शन के दौरान धरने पर मौजूद केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने घटना के लिए डिप्टी को जिम्मेदार ठहराया। मंत्री डिप्टी के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किए, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Minister Kailash Chaudhary Says Abusive Words To Police Officer On The Phone
धरने पर बैठे लोग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी का पुलिस अधिकारी को गालियां देते हुए एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह डीएसपी को सस्पेंड करने और उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की बात कह रहे हैं। इसके बाद वह फोन पर ही बालोतरा डीएसपी धनफूल मीणा को गालियां निकाल रहे हैं। मामला बाड़मेर के बालोतरा शहर का है।

विज्ञापन


दरअसल, बाड़मेर के बालोतरा इलाके में बजरी माफिया और रॉयल्टी कार्मिकों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। इस झगड़े में दो-तीन लोगों की जान तक जान चुकी है। सोमवार रात को बालोतरा के आसोतरा रोड पर नाथु खान को बजरी विवाद के चलते गाड़ी चढ़ा दी थी। मंगलवार को जोधपुर में इलाज के दौरान नाथु खान की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


इस पर आक्रोशित लोगों और परिजनों ने बालोतरा डाक बंगले परिसर में धरना दे दिया था। धरनास्थल पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, कांग्रेस के विधायक मदन प्रजापत, जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, आरएलपी नेता उम्मेदाराम बेनीवाल पहुंचे और वह भी उनके साथ धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान धरनास्थल पर केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने एसपी को फोन लगा खरी-खोटी सुनाई। इस वीडियो में वह एक पुलिस अधिकारी को गालियां देते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, 24 घंटे में परिजनों की मांगों पर सहमति बनने के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।

मंत्री ने कहा- डिप्टी को सस्पेंड करो और 302 में आरोपी बना दो
धरने पर बैठे कैलाश चौधरी फोन पर पुलिस अधिकारी से कह रहे हैं, मैंने आपको कितनी बार बोला कि हमें इन गुंडों (रॉयल्टी ठेकेदार) से बचा लो। हमारे लोग सड़कों पर मर रहे हैं। कभी एक्सीडेंट तो कभी मर्डर कर देते हैं, जिसको चाहे यह गुंडे ठोंक कर चले जाते हैं। आज यह एक और मर गया, अब हम शव नहीं उठाएंगे। जब तक इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेंगे। डीएसपी को सस्पेंड कर 302 का मुल्जिम बना दो। इसी अधिकारी की वजह से सारी घटनाएं हो रही हैं। डिप्टी और मेघराज सिंह और उसके पूरे ग्रुप का नाम लिख रहे हैं, जब कार्रवाई नहीं करेंगे तब शव नहीं उठाएंगे।

मंत्री बोले- डिप्टी बोलता है ऊपर से आदेश है, पता नहीं कौन इसका बाप आदेश दे रहा है
मंत्री बोल रहे हैं, पानी सिर से गुजर चुका है। मैं परेशान हो चुका हूं। मैं रियल में कह रहा हूं कि आपको कितनी बार बोला है। आखिर आज किसी की जान ले ली। यह...(अपशब्द) और लेना चाहते हैं लोगों की जानें। सारे प्रोफेशनल लोग डाल रखे हैं। हर कार्मिक के हाथ में पिस्टल है और कौन झगड़ा करें इन कुत्तों से।

सारे पिस्टल लेकर घूम रहे हैं खुलेआम। डिप्टी एक नंबर का...(अपशब्द) साथ में जाता है। मैंने कई बार डिप्टी को बोल दिया कि तू क्यों जा रहा है...(अपशब्द) साथ में तो कहा कि मेरे को ऊपर से आदेश है पता नहीं कौन ऊपर से इसका बाप आदेश दे रहा है। साहब तुंरत प्रभाव से इनकी गिरफ्तार नहीं होगी, तब तक यह आंदोलन बड़ा होगा। हम इन गुंडों को यहां पर नहीं रहने दिया जाएगा। चाहे इसके लिए मुझे सड़क पर उतरना पड़े। जो भी करना पड़े मैं करूंगा। नाका वाका यहां पर नहीं होगा।


माइनिंग विभाग यहां पर झक मारने के लिए तनख्वाह लेती है। इनका काम है नाका लगाकर निगरानी रखने का कि कोई गलत जा रहा है तो या पुलिस निगरानी करेगी। इन गुंडों को किसने अधिकार दिया, मुझे यह बताओ। इसलिए आज की आज कार्रवाई नहीं होगी तो यहां पर बैठे रहेंगे चाहे महीना लग जाए। मैं आपको इतनी बार बोल चुका हूं, क्या मैं आपको इतना कभी बोलता नहीं हूं। आज मेरा पारा सिर से ऊपर से गुजर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed