फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Medical student commits suicide in Kota, body found in hostel room

Kota: बेटे से मिलने कोटा हॉस्टल पहुंचे पिता, कमरे में मिला शव, पुलिस ने बरामद किया सुसाइड नोट

Tue, 31 Jan 2023 09:05 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 31 Jan 2023 09:05 AM IST
सार

प्रयागराज यूपी का निवासी रणजीत छह महीने से कोटा के एक हॉस्टल में रह कर मेडिकल एंट्रेस की तैयारी कर रहा था। सोमवार सुबह उसका शव कमरे से बरामद हुआ है। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है।

विज्ञापन
Medical student commits suicide in Kota, body found in hostel room
कुन्हाड़ी थाना पुलिस - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

कोटा शहर में फिर एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। छात्र रणजीत (22) प्रयागराज का रहने वाला था जो अगस्त 2022 से कुन्हाड़ी के लैंड मार्क सिटी में फ्रेंड्स हॉस्टल में रह रहा था। यहां वो मेडिकल एंट्रेस एग्जाम की तैयारी कर रहा था। छात्र के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में प्रेम प्रसंग का हवाला भी दिया गया है, जिससे प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग के चलते सुसाइड करना माना जा रहा है।

विज्ञापन


कुन्हाड़ी थानाधिकारी गंगा सहाय शर्मा ने बताया कि प्रयागराज यूपी का निवासी रणजीत (22) पिछले छह महीने से लैंड मार्क सिटी के फ्रेंड्स हॉस्टल में रह कर मेडिकल एंट्रेस की तैयारी कर रहा था। रोज की तरह सोमवार को रणजीत नीचे नहीं उतरा और न ही उसने नाश्ता किया। आश्चर्य की बात बात ये है कि छात्र रणजीत के पिता रतिभान भी आज ही अपने बेटे से मिलने कोटा आए। जब रतिभान उसके कमरे में गए तो रणजीत ने दरवाजा नहीं खोला। फिर रतिभान ने हॉस्टल संचालक कपिल को बुलाया। कपिल और छात्र के पिता रतिभान के लाख कोशिशों के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला। तब दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुए। 
विज्ञापन


दरवाजा तोड़ा तो पैरो तले खिसकी जमीन
कमरे का नजारा देखकर रतिभान के पैरो तले जमीन खिसक गई। उनके बेटे रणजीत ने खुदकुशी कर ली थी। तब हॉस्टल संचालक कपिल ने कुन्हाड़ी थाने में सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की तलाशी ली। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला। सुसाइड में प्रेम प्रसंग की बात होने से अंदेशा लगाया जा रहा है की प्रेम प्रसंग के चलते ही छात्र रणजीत ने खुदकुशी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता रतिभान से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि छात्र से उनकी सामान्य ही बात हुई है। आज उससे मिलने ही आया हूं, लेकिन क्या पता था की आने के बाद भी मिल नहीं पाऊंगा। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका एमबीएस हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम करवा कर शव को उसके पिता को सौंप दिया है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को एकत्रित कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed