Fire accident in Jaipur: मुहाना मंडी के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला
जयपुर में एक गोदाम में भीषण आग लग गई। दमकल की 12 गाड़ियों ने छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर के मुहाना मंडी में गुरुवार की देर रात गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। आग लगने के कारण लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।
गोदाम में प्लास्टिक के कैरिट होने से आग ने भीषण रूप ले लिया। आग की लपटें देखकर मंडी में सो रहे लोगों ने पुलिस और दमकल को सूचना दी। 12 से अधिक दमकलें आग बुझाने में लगी रही। छह घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। मौके पर पहुंची मुहाना थाना पुलिस की पीसीआर में तैनात पुलिसकर्मियों ने आसपास सो रहे लोगों को मौके से दूर किया। इस दौरान गोदाम की छत पर सो रहे एक व्यक्ति फंस गया। जिसके बाद उसे वहां से निकालकर अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है।