फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   married woman had absconded with her lover by creating a drama of her own death

Rajasthan: विवाहिता ने बहन के साथ मिलकर खुद की मौत का रचा ड्रामा, प्रेमी संग हुई थी फरार, तीन गिरफ्तार

Fri, 19 Aug 2022 11:56 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 19 Aug 2022 11:56 PM IST
सार


विवाहिता ने अपनी बहन के साथ मिलकर खुद की मौत का ड्रामा रचा था। पूरी घटना में उसकी छोटी बहन ने भी साथ दिया था। दोनों बहनों की छह माह पहले ही शादी हुई थी। 

विज्ञापन
married woman had absconded with her lover by creating a drama of her own death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उदयपुर के नाई थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई विवाहिता के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने विवाहिता उसकी बहन और प्रेमी गिरफ्तार किया है। विवाहिता ने प्रेमी संग फरार होने के लिए खुद की मौत का ड्रामा रचा था। 
विज्ञापन


एसपी विकास शर्मा ने बताया कि वल्लभनगर निवासी 24 वर्षीय भाग्यश्री ने तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी कि वह अपनी बहन शालीनी कोठारी के साथ भाई को राखी बांधने के लिए वल्लभ नगर आई थी। 12 अगस्त को दोनों बड़ी बहन देवश्री बाफना से मिलने के लिए उदयपुर गई। जहां से तीनों बहनें व देवश्री के दोनों बच्चे और उनका ससुर घुमने के लिए अलसीगढ़ गए थे। उसी दौरान शाम करीब 6 बजे शालिनी लघुशंका लगने पर दीवार के पीछे गई थी। 
विज्ञापन


वह काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू की। दीवार के पीछे शालिनी की चुन्नी, पर्स व चप्पल पड़ी हुई मिली थी। इस मामले में भाग्यश्री ने अपनी बहन के तालाब में डूबने एवं गायब होने की आंशका जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने विवाहिता की तलाश शुरू करते हुए गोताखोरों की मदद से तालाब में उसकी खोजबीन की। लेकिन शालिनी का कोई सुराग नहीं लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच कर रही पुलिस के सामने आया कि शालिनी और उसकी छोटी बहन भाग्यश्री स्कूल में पढ़ाई के दौरान से अलीपुरा निवासी नितेश प्रजापत के संपर्क में है। दोनों की करीब छह माह पहले ही शादी हुई थी। शालिनी ने भाग्यश्री के दोस्त नितेश प्रजापत को अलसीगढ़ बुलाया था।


उसके बाद तीनों ने मिलकर पूरी योजना बनाई। योजना के तहत तालाब मे डूबने का बहाना बनाकर शालिनी अपने प्रेमी नितेश के साथ उसके घर चली गई। मौके पर मौजूद देवश्री और उसके ससुर को घटना की भनक नही लगने दी। उसके बाद भाग्यश्री ने योजना के तहत अपनी बहन की झूठी गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed