फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Married woman eloped with her lover with jewelry from her in-laws and in-laws

Rajasthan: पीहर और ससुराल के गहने लेकर प्रेमी संग भागी विवाहिता, आर्य समाज में कर ली दूसरी शादी

Sat, 28 May 2022 04:24 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 28 May 2022 04:24 PM IST
सार

अजमेर में एक विवाहिता प्रेमी के साथ भाग गई। लड़की के पिता ने बताया कि उनकी बेटी ससुराल में दस दिन रहने के बाद पीहर आ गई थी। अब वह घर से गायब है।

विज्ञापन
Married woman eloped with her lover with jewelry from her in-laws and in-laws
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

अजमेर के मदारपुरा क्षेत्र से एक विवाहिता अपने ससुराल और पीहर दोनों पक्ष के गहने लेकर प्रेमी के साथ भाग गई। लड़की के पिता ने युवक के खिलाफ अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है। पिता ने पुलिस अधीक्षक से बेटी को तलाशने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मदारपुरा नई बस्ती निवासी शेर सिंह रावत ने अपनी बेटी सीमा की शादी 13 फरवरी 2022 को लाडपुरा निवासी अनिल सिंह रावत के साथ धूमधाम से की थी। सीमा दस दिन ससुराल में रहने के बाद अपने पीहर लौट आई थी। कुछ दिनों पहले सीमा ने पिता से अपनी मां के गहने मांगे। उसने कहा कि वो उसे पहनने के लिए दे दे, जिससे उसे खुशी मिलेगी। 

विज्ञापन


पिता से स्वर्गीय मां के गहने मांगे
पिता का कहना है कि उन्होंने अपनी स्वर्गीय पत्नी गीता देवी का गले का हार, दो जोड़ी पायजेब, सोने का मंगलसूत्र, सोने की नथ, सोने का बोर बेटी को दिए थे। इसके बाद 14 अप्रैल को उनकी बेटी बिना बताए कहीं चली गई। परिजनों ने सीमा को बहुत ढूंढा पर वह नहीं मिली। फिर पता चला कि सीमा मदारपुरा के ही रहने वाले कुलदीप रावत के साथ गई है। जिसके बाद पीड़ित पिता ने सीमा की गुमशुदगी की रिपोर्ट अलवर गेट थाने में लिखवा दी। पिता ने बेटी के प्रेमी पर आरोप लगाया कि कुलदीप को मालूम था कि सीमा शादीशुदा है। इसके बावजूद उसने बेटी से ससुराल और पीहर दोनों के गहनें और नकदी मंगवाया और बेटी के साथ फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित लड़की के पिता ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पेश होकर बहला-फुसलाकर ले जाने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पिता ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में उन्होंने पहले ही अलवर गेट थाना पुलिस को  शिकायत दी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।


प्रेमी से कर ली शादी
पिता ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि कुलदीप ने आर्य समाज रामगंज अजमेर में शपथ पत्र देकर सीमा से शादी कर ली। लड़की के पिता का कहना है कि पहली शादी से तलाक लिए बिना शादी करना भी अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसे में सीमा और कुलदीप दोनों ही अपराधी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed