{"_id":"646cb447e17145ff52078983","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-in-pali-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पाली में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मृतका के भाई ने जीजा पर लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पाली में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मृतका के भाई ने जीजा पर लगाया हत्या का आरोप
Tue, 23 May 2023 06:10 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 23 May 2023 06:10 PM IST
सार
पाली में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका के भाई ने अपने जीजा पर जहर देकर बहन की हत्या करने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचने से महिला ने तोड़ा दम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के पाली जिले में 45 वर्षीय विवाहिता की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई ने अपने जीजा पर बहन को जहर देकर मारने का आरोप लगाया, जिसके बाद मृतका के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह पाली के भैरूघाट आखरिया चौक निवासी विवाहिता ममता पत्नी सोहनलाल घांची 42 वर्ष की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसके मुंह से झाग आने पर आस पड़ौस के लोग उसे गंभीर हालत में बांगड़ अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
भाई ने लगाया जीजा पर जहर देने का आरोप
मृतका के पीहर पक्ष को घटना की जानकारी मिली तो वहे भी अस्पताल पहुंच गए। मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि उसकी बहन को उसके जीजा ने ही जहर देकर मारा है। मृतका के पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन