फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Married girlfriend commits suicide with minor boyfriend in pushkar

Rajasthan: शादीशुदा प्रेमिका ने नाबालिग प्रेमी के साथ खाया जहर, मौत, छह महीने पहले हुई थी शादी

Sat, 16 Jul 2022 08:10 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 16 Jul 2022 08:10 PM IST
सार

शुक्रवार शाम को युवती ने परिजनों को फोन कर बताया था कि वह पति को छोड़ कर प्रेमी के साथ आ गई है। दोनों ने सल्फास खा लिया है।

विज्ञापन
Married girlfriend commits suicide with minor boyfriend in pushkar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अजमेर जिले के पुष्कर में एक प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर जान दे दी। दोनों शहर के सरकारी अस्पताल के बाहर बेहोशी की हालत में मिले थे। गंभीर हालात के कारण उन्हें अजमेर के जेएलएन अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। शनिवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


पुष्कर थाने के एएसआई तेजाराम ने बताया कि शुक्रवार देर शाम पुष्कर के सरकारी अस्पताल के बाहर एक किशोर और युवती बेहोशी की हालत में मिले थे। लोगों ने दोनों को सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया, जहां से उन्हें अजमेर के जेएलएन अस्पताल में रेफर कर दिया गया। साथ ही उनके परिजनों को भी सूचना दी गई थी। उपचार के दौरान शनिवार को दोनों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि परिजनों की मौजूदगी में दोनों पोस्टमार्टम कराया गया शव परिजनों को सौंप दिए हैं।  
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय मृतका प्रतापगढ़ की रहने वाली है। दिसंबर 2021 में उसका विवाह निनोर के अंकित से हुआ था। वहीं मृतक नाबालिग है। मृतका के परिचित हरिराम मीणा ने बताया कि 9 जुलाई को युवती अपने पति के साथ प्रतापगढ़ घूमने आई थी। इस दौरान वह लापता हो गई थी। शुक्रवार शाम को युवती ने परिजनों को फोन कर बताया कि वह पति को छोड़ कर प्रेमी के साथ आ गई है और दोनों ने सल्फास खा लिया है। इसके बाद दोनों पुष्कर के सरकारी अस्पताल के बाहर बेहोश की हालत में मिले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed