लव मैरिज कर बनाई ब्लू फिल्म, फिर लाया दूसरी बीवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर की एक युवती ने बुलंदशहर में रहने वाले जिस युवक से लव मैरिज की उसने उसके भरोसे को तोड़ दिया।
युवती पांच वर्ष तक युवक के साथ रही, मारपीट भी सही, लेकिन हद तब हो गई, जब उस युवक ने उस युवती की ब्लू फिल्म बना ली। यही नहीं अब उस युवक ने अपनी पत्नी को छोड़कर दूसरी शादी कर ली।
ये वाकया जयपुर की मालवीय नगर निवासी 27 वर्षीया युवती के साथ घटा है, जिसने पति के विरूद्ध महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसका कहना है कि करीब पांच साल पहले उसका प्रेम संबंध बुलंदशहर निवासी सचिन शर्मा के साथ शुरू हुआ था।
गर्भपात भी करवाया, क्लिप भी बनाई
2009 में दोनों ने अजमेर में ही एक मंदिर में शादी कर ली थी और आरोपी के पिता के सीआरपीएफ क्वार्टर में रहने लगे थे। कुछ समय बाद वह जयपुर में आकर रहने लगे। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान वह गर्भवती हो गई थी, तो पति ने उसका गर्भपात करवा दिया।
आरोप यह भी है कि उसने अश्लील क्लीप बनाई और मारपीट भी करता था। पीड़िता का कहना है कि पिछले साल नवंबर में आरोपी पति उसे छोड़कर गांव चला गया और वहां पर दूसरी शादी कर ली।
युवती के अनुसार आरोपी ने उसे धोखे में रखा और कई सालों में उसका देहशोषण करता रहा। महिला थाना पूर्व इंस्पेक्टर श्रीराम बडसारा ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है। मामले की हकीकत तभी सामने आएगी।