फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Rajasthan Bird Flu Virus : Many crows died due to bird flu in Jhalawar Rapid response team

कोरोना संकट के बीच राजस्थान में नया खतरा, 50 कौवों की मौत, झालावाड़ में एवियान फ्लू की पुष्टि, धारा 144 लागू

Thu, 31 Dec 2020 01:53 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 31 Dec 2020 01:53 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Bird Flu Virus : Many crows died due to bird flu in Jhalawar Rapid response team
राजस्थान में बर्ड फ्लू वायरस - फोटो : Facebook

देश भर में कोरोना वायरस का कहर जारी है। कोरोना संकट के बीच राजस्थान के झालावाड़ में एक नए खतरे ने दस्तक दी है। झालावाड़ की राड़ी के बालाजी क्षेत्र में 50 ये अधिक कौवों की अचानक से मौत हो गई है।  इतनी बड़ी संख्या में कौवों के मरने की खबर की प्रशासन ने भी पुष्टि की है। 

विज्ञापन


विज्ञापन




झालावाड़ में इतने सारे कौवों की मौत के कारण जिला प्रशासन और लोगों के बीच भय का वातावरण बन गया है। प्रशासन ने राड़ी के बालाजी क्षेत्र में एक किलोमीटर के क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसके साथ ही रैपिड रिस्पांस टीम का गठन भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने जांच के लिए जुटाए नमूने 
जिला प्रशासन बड़ी संख्या में कौवा की मौत के कारण को जानने में जुटा है। रैपिड रिस्पांस टीम ने नमूने की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार संबंधित क्षेत्र के पोल्ट्री फार्म और पोल्ट्री शॉप से भी सैंपल लिए जा चुके हैं।

जिला कलेक्टर एन. गोहाएन ने प्रभावित इलाके में जीरो मोबिलिटी लागू कर सभी पोल्ट्री फार्म में जांच के निर्देश दिए हैं। मंदिर परिसर में 25 दिसंबर को अचानक कौओं की असामान्य मौतें हुईं। वन विभाग और पशुपालन विभाग की संयुक्त टीम ने बीमार कौओं का उपचार किया और नमूने राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान, भोपाल भेजे। 

जांच में कौओं में एवियन इंफ्लुएंजा की पुष्टि हुई है। इसके बाद झालावाड़ जिला कलक्टर गोहाएन ने त्वरित कार्यवाही दल गठित किया, जिसमें एसडीएम, झालावाड, उप वन संरक्षक झालावाड, पुलिस उप अधीक्षक, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक, सीएमएचओ और झालावाड नगर परिषद के आयुक्त को शामिल किया गया है। उन्होंने निर्देश दिए कि त्वरित कार्यवाही दल जीरो मोबिलिटी क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर प्रचार-प्रसार करेगा।


कैसे फैलता है बर्ड फ्लू
सामान्यत: बर्ड फ्लू इंफ्लुएन्जा ए वायरस से फैलता है। यह फ्लू संक्रमित पक्षियों से फैलता है। एवियन इंफ्लुएन्जा बीमार पक्षियों के संपर्क में आने वाले इंसानों नें भी आसानी से फैल जाता है। फिर यह संपर्क में आने वालों को भी चपेट में ले लेता है। 

झालावाड़ में एवियन फ्लू की पुष्टि, धारा 144 लागू
राजस्थान के झालावाड़ जिले में बड़ी संख्या में कौवों की मौत के बाद एवियन फ्लू की पुष्टि हुई और पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई। झालावाड़ के कलेक्टर गिक्या गोहेन ने बताया कि रैपिड रिसपॉन्स टीम का गठन किया गया है जो राडी इलाके से पोल्ट्री फार्म और दुकानों से सैंपल एकत्रित करेगी। उन्होंने बताया कि अगर मुर्गियों में भी संक्रमण फैला होगा तो पूरे इलाके की मुर्गियों को मारना पड़ेगा ताकि यह संक्रमण आगे न फैले। इससे पहले जिला मजिस्ट्रेट ने एवियान फ्लू की पुष्टि की थी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed