{"_id":"6ad0dbceb25f1d75070c6924","slug":"jhalawar-constable-dismissed-smack-trafficking-case-14-lakh-cash-recovered-kota-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: स्मैक तस्करी मामले में कांस्टेबल सेवा से बर्खास्त, नकद बरामद हुए थे 14 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: स्मैक तस्करी मामले में कांस्टेबल सेवा से बर्खास्त, नकद बरामद हुए थे 14 लाख रुपये
Thu, 15 Oct 2026 07:29 PM IST
प्रतीक पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: प्रतीक पांडेय
Updated Thu, 15 Oct 2026 07:29 PM IST
सार
राजस्थान के झालावाड़ में मादक पदार्थ तस्करी के मामले में पुलिस विभाग ने अपने ही एक कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बृहस्पतिवार को घाटोली थाने में तैनात कांस्टेबल मनोज कुमार मालव को राजकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झालावाड़ के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त घाटोली थाने के कांस्टेबल मनोज कुमार मालव को बृहस्पतिवार को राजकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1958 के नियम 19(2) के तहत यह कार्रवाई की। कोटा पुलिस ने सोमवार रात आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार किया था। उसकी तलाशी के दौरान करीब 14 लाख रुपये नकद बरामद हुए थे। प्रारंभिक जांच के अनुसार यह राशि लगभग 400 ग्राम स्मैक की आपूर्ति के एवज में मिली थी।
विशेष टीम की निगरानी और गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक को कांस्टेबल के लंबे समय से मादक पदार्थ तस्करी में शामिल होने की सूचना मिल रही थी। इस पर जिला विशेष टीम उस पर लगातार नजर रख रही थी। सोमवार रात तस्करों को स्मैक की आपूर्ति की सूचना मिलने पर उसकी लोकेशन कोटा के विज्ञान नगर में मिली। इसके बाद जिला विशेष टीम के प्रभारी विष्णु सिंह ने कोटा पुलिस के साथ यह जानकारी साझा की। विज्ञान नगर थाना पुलिस ने छत्रपुरा इलाके से कांस्टेबल को हिरासत में लेकर तलाशी ली और नकद राशि बरामद की। पूछताछ के दौरान आरोपी नकदी के बारे में संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका। पुलिस को इस मामले में कुछ संदिग्ध तकनीकी साक्ष्य भी प्राप्त हुए हैं।
यह भी पढ़ें: बूंदी: नकली मावा और मिल्क केक बनाने के कारखाने पर छापा, 1084 किलो मावा और 355 डिब्बे मिल्क केक जब्त
विज्ञापन
नौ वर्ष के सेवाकाल में कई थानों में तैनाती
गिरफ्तारी के तुरंत बाद पुलिस अधीक्षक ने कांस्टेबल को निलंबित किया था, जिसे अब जांच के बाद बर्खास्त कर दिया गया है। मामले में जांच अभी जारी है। बर्खास्त कांस्टेबल मनोज कुमार मालव की भर्ती दिसंबर 2015 में हुई थी। अपने नौ वर्ष के सेवाकाल में वह पुलिस लाइन, अकलेरा, सुनेल और घाटोली थाने में तैनात रहा है।