{"_id":"5ba6dc20867a557fe4469a8e","slug":"manvendra-singh-left-the-bjp-favor-big-mistake-told-to-join-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवेंद्र सिंह ने भाजपा का दामन छोड़ा, पार्टी में शामिल होने को बताया बड़ी भूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानवेंद्र सिंह ने भाजपा का दामन छोड़ा, पार्टी में शामिल होने को बताया बड़ी भूल
एजेंसी, बाड़मेर/जयपुर
Updated Sun, 23 Sep 2018 05:49 AM IST
विज्ञापन
manvendra singh
राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे और भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह ने शनिवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। बाड़मेर के शिव विधानसभा क्षेत्र से विधायक मानवेंद्र ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा छोड़ने की घोषणा की।
इससे पहले पचपरदा में स्वाभिमान रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कमल का फूल, बड़ी भूल कहते हुए भाजपा में शामिल होने को बड़ी भूल बताया। कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में अभी कोई फैसला नहीं लिया है।
मानवेंद्र और भाजपा के रिश्ते चार साल से तल्ख बने हुए थे। भाजपा ने 2014 लोकसभा चुनाव में उनके पिता जसवंत सिंह को बाड़मेर से टिकट देने से मना कर दिया था। इसके बाद से उनके परिवार और भाजपा के रिश्ते खराब होने लगे थे।