फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Manpur police arrested accused for raping a minor for a year by threatening to make video viral in Dausa

Rajasthan News: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक करता रहा नाबालिग से रेप, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 22 Feb 2023 08:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 22 Feb 2023 08:24 PM IST
सार

मानपुर पुलिस ने नाबालिग से रेप करने के आरोपी को नेशनल हाईवे पर पिलोड़ी मोड़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नाबालिग का अश्लील वीडियो बना कर वायरल करने की धमकी दी थी। इस तरह उसने एक साल में नाबालिग से कई बार दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Manpur police arrested accused for raping a minor for a year by threatening to make video viral in Dausa
पुलिस के साथ गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में दौसा जिले की मानपुर थाना पुलिस ने नाबालिग से रेप करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी संजय कुमार मीणा (23) थाना क्षेत्र के पिलोड़ी गांव का रहने वाला है। आरोपी पर अश्लील क्लिप बना वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग से एक साल में कई बार दुष्कर्म करने का आरोप है।

विज्ञापन


घटना के बारे में 14 फरवरी को पीड़िता की मां ने थाना मानपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि एक साल से लगातार आरोपी संजय मीणा डरा धमकाकर उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करता आ रहा है। आज भी संजय अपने दोस्तों के साथ उनके घर आया और नाबालिग लड़की को जबरन उठाकर ले जाने का प्रयास करने लगा। शोरगुल सुनकर पड़ोसी आने लगे तो आरोपी भाग गए। रिपोर्ट पर आईपीसी की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


आईजी रेंज उमेश चंद्र दत्ता के निर्देशानुसार, मानपुर सीओ दीपक कुमार मीणा की देखरेख और थानाधिकारी सीताराम सैनी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। अनुसंधान अधिकारी सीओ दीपक कुमार की ओर से पीड़िता के बयान दर्ज करवा मेडिकल करवाया गया। पुलिस टीम मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को नेशनल हाईवे पर पिलोड़ी मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed