फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Maneuvers in Jaisalmer Pak border trembled with roar of indigenous Arjun tank Brazil army saw strength of army

जैसलमेर में युद्धाभ्यास: स्वदेशी अर्जुन टैंक की दहाड़ से थर्राया पाक बॉर्डर,ब्राजील आर्मी ने देखी सेना की ताकत

Thu, 31 Aug 2023 11:46 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 31 Aug 2023 11:46 AM IST
सार

जैसलमेर की पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय सेना ने ब्राजील के कमांडर जनरल को अपनी ताकत से रूबरू करवाया। 40 मिनट के युद्धाभ्यास में आकाश मिसाइल और अर्जुन टैंक की दहाड़ के साथ ध्रुव हेलीकॉप्टर और सारथ बीएमपी गन ने पाकिस्तान की सीमा को गुंजा दिया।

विज्ञापन
Maneuvers in Jaisalmer Pak border trembled with roar of indigenous Arjun tank Brazil army saw strength of army
जैसलमेर में युद्धाभ्यास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय सेना का फायर पावर डेमोस्ट्रेशन देखकर ब्राजील की सेना के कमांडर जनरल टॉमस मिगुएल माइन रिबेरो चकित रह गए। उन्होंने भारत में बने हथियारों की प्रशंसा की। इस दौरान सेना की डेजर्ट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल मोहित मल्होत्रा ने उनका स्वागत किया और हथियारों के प्रदर्शन को लेकर जानकारी दी।

विज्ञापन


विज्ञापन


करीब 40 मिनट के फायर पावर डेमोस्ट्रेशन में आकाश मिसाइल ने सफल निशाना साधा। इसमें अर्जुन टैंक ने अपनी ताकत दिखाते हुए दुश्मन के ठिकानों को नेस्तनाबूद किया। इसके साथ ही देश में ही बने सारथ BMP गन टैंक का भी सफल परीक्षण किया। इस दौरान ALH हेलीकॉप्टर ध्रुव ने मिसाइल फायर कर दुश्मन के ठिकानों को ध्वस्त किया। भारतीय सेना ने अपने स्वदेशी हथियारों ब्राजील के कमांडर को अपनी ताकत से रूबरू करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं टॉमस मिगुएल माइन रिबेरो पाइवा
ब्राजीलियाई सेना के कमांडर जनरल टॉमस मिगुएल माइन रिबेरो पाइवा 28 अगस्त से भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं। ब्राजीलियाई सेना के कमांडर ने जैसलमेर की पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय सेना का पराक्रम देखा। पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज पहुंचने पर जनरल ऑफिसर का स्वागत डेजर्ट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल मोहित मल्होत्रा ने किया।

भारतीय सेना ने ब्राजील की सेना के कमांडर को अपनी ताकत और क्षमता के साथ युद्ध कौशल और अपने देश में ही बनाए गए स्वदेशी हथियारों से रूबरू करवाया। इस दौरान मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री, आर्टिलरी, आर्मी एयर डिफेंस और विमानों व हेलीकॉप्टर को शामिल कर संयुक्त हथियार फायरिंग करते हुए युद्धाभ्यास किया। जनरल टॉमस ने सेना के हार्मोनी और कॉर्डिनेशन के लिए तारीफ की। ब्राजीलियाई सेना के कमांडर ने विभिन्न क्षेत्रों और कठिन परिस्थितियों में काम करने के लिए भारतीय सेना की मजबूती की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed