फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   man raped ladies in pertext of marriage in Sikar accused arrested

Rajasthan: प्यार के जाल में फंसा युवक ने कई महिलाओं से किया दुष्कर्म, आधार में पति की जगह अपना नाम भी जुड़वाया

Mon, 10 Oct 2022 07:44 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 10 Oct 2022 07:44 AM IST
सार

आरोपी संदीप गोदारा सोशल मीडिया पर महिलाओं को फंसाता था। वह महिलाओं से शारीरिक संबंध बनाता। फिर अश्लील वीडियो बनाकर उनसे दूरी बना लेता। 

विज्ञापन
man raped ladies in pertext of marriage in Sikar accused arrested
आरोपी संदीप गोदारा - फोटो : Social Media

विस्तार

सीकर में विवाहिता से दुष्कर्म मामले में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी संदीप गोदारा इससे पहले कई युवतियों को शादी का झांसा देकर उनके साथ दुष्कर्म कर चुका है। संदीप इतना शातिर तरीके से तलाकशुदा और अकेली महिला को फंसाता था। उसने दो महिलाओं के आधार कार्ड पर उनके पति की जगह अपना नाम लिखवा लिया।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शातिर आरोपी संदीप सोशल मीडिया पर महिलाओं को फंसाता था। वह पहले उनसे दोस्ती करता। फिर कई महीनों तक बातें करता। उसके बाद जब महिला उसके प्यार के झांसे में आ जाती तो उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। आरोपी इतना शातिर है कि वह महिलाओं से पैसे भी ठगता। जब काम निकल जाता तो महिलाओं से दूरी बना लेता। सीकर की एक विवाहिता ने उसके खिलाफ केस दर्ज करवाया तब मामले का खुलासा हुआ। आरोपी ने शादी का झांसा देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसके अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। फिर उससे दूरी बना ली।

विज्ञापन
 

सीकर की विवाहिता ने बताया कि उसकी संदीप गोदारा नाम के युवक से फेसबुक के जरिए पहचान हुई थी। दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई और मुलाकातें भी होने लगी। मार्च महीने में महिला ने अपने पति से तलाक ले लिया। जिसके बाद संदीप ने उससे शादी करने की बात कही। इतना ही नहीं शादी से पहले ही उसके आधार कार्ड में पति की जगह अपना नाम भी लिखवा दिया। उसके बाद वह लगातार संबंध बनाने लगा और उसके अश्लील वीडियो भी बना लिए। फिर अगस्त महीने में अचानक उससे दूरी बना ली। जब उसने उससे बार-बार संपर्क करने की कोशिश की तो उसने उसके अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में विवाहिता ने बताया कि आरोपी संदीप गोदारा पहले भी कई युवतियों को फंसा चुका है। पुलिस ने जयपुर के चौमू पुलिया स्थित मॉल से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस संदीप से पूछताछ के साथ मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed