Rajasthan: प्यार के जाल में फंसा युवक ने कई महिलाओं से किया दुष्कर्म, आधार में पति की जगह अपना नाम भी जुड़वाया
आरोपी संदीप गोदारा सोशल मीडिया पर महिलाओं को फंसाता था। वह महिलाओं से शारीरिक संबंध बनाता। फिर अश्लील वीडियो बनाकर उनसे दूरी बना लेता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीकर में विवाहिता से दुष्कर्म मामले में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी संदीप गोदारा इससे पहले कई युवतियों को शादी का झांसा देकर उनके साथ दुष्कर्म कर चुका है। संदीप इतना शातिर तरीके से तलाकशुदा और अकेली महिला को फंसाता था। उसने दो महिलाओं के आधार कार्ड पर उनके पति की जगह अपना नाम लिखवा लिया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शातिर आरोपी संदीप सोशल मीडिया पर महिलाओं को फंसाता था। वह पहले उनसे दोस्ती करता। फिर कई महीनों तक बातें करता। उसके बाद जब महिला उसके प्यार के झांसे में आ जाती तो उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। आरोपी इतना शातिर है कि वह महिलाओं से पैसे भी ठगता। जब काम निकल जाता तो महिलाओं से दूरी बना लेता। सीकर की एक विवाहिता ने उसके खिलाफ केस दर्ज करवाया तब मामले का खुलासा हुआ। आरोपी ने शादी का झांसा देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसके अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। फिर उससे दूरी बना ली।
सीकर की विवाहिता ने बताया कि उसकी संदीप गोदारा नाम के युवक से फेसबुक के जरिए पहचान हुई थी। दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई और मुलाकातें भी होने लगी। मार्च महीने में महिला ने अपने पति से तलाक ले लिया। जिसके बाद संदीप ने उससे शादी करने की बात कही। इतना ही नहीं शादी से पहले ही उसके आधार कार्ड में पति की जगह अपना नाम भी लिखवा दिया। उसके बाद वह लगातार संबंध बनाने लगा और उसके अश्लील वीडियो भी बना लिए। फिर अगस्त महीने में अचानक उससे दूरी बना ली। जब उसने उससे बार-बार संपर्क करने की कोशिश की तो उसने उसके अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
रिपोर्ट में विवाहिता ने बताया कि आरोपी संदीप गोदारा पहले भी कई युवतियों को फंसा चुका है। पुलिस ने जयपुर के चौमू पुलिया स्थित मॉल से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस संदीप से पूछताछ के साथ मामले की जांच में जुटी है।