{"_id":"5eb65b859b722471644a4a3c","slug":"man-hanged-himself-after-killing-his-wife-and-son-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: युवक ने की पत्नी और बेटे की पीट-पीटकर हत्या, खुद भी लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: युवक ने की पत्नी और बेटे की पीट-पीटकर हत्या, खुद भी लगाई फांसी
Sat, 09 May 2020 12:58 PM IST
आसिम खान
पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 09 May 2020 12:58 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
बीकानेर जिले के बिलनियासर गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 11 साल के बेटे की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी और इसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना जसरासर पुलिस थाना क्षेत्र के बिलनियासर गांव के उपस्वास्थ्य केंद्र परिसर की है।
विज्ञापन
जसरासर पुलिस थाना प्रभारी उदयपाल सिंह ने बताया कि सुमन (35) बिलनियासर गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम के पद पर कार्यरत थी। वह अपने 11 वर्षीय बेटे के साथ यहां सरकारी मकान में रहती थी। उसका पति सुरेश झुंझुनूं से करीब दो माह पहले ही यहां आया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘प्राथमिक जांच के अनुसार शुक्रवार रात को पति-पत्नी के बीच कहा-सुनी हो गई। पति ने संभवत: गुस्से में आकर पत्नी और बेटे की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी। उसने बाद में फांसी के फंदे से लटक कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।’
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना के बारे में सूचित कर दिया है और मामले की जांच की जा रही है।