फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Man commits suicide by jumping in front of train in Hanumangarh

Rajasthan: ट्रेन के आगे कूदकर व्यक्ति ने की आत्महत्या, परिजन बोले- दिमागी रूप से था बीमार

Sat, 31 Dec 2022 08:06 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 31 Dec 2022 08:06 PM IST
सार

मृतक के भाई कहा कि उसकी दिमागी हालत पिछले कुछ दिनों से खराब थी। इसके चलते गुरदीप सिंह ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद पुलिस ने बिना पीएम कराए शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
Man commits suicide by jumping in front of train in Hanumangarh
रेलव ट्रैक पर पड़ा शव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के जंक्शन थाना इलाके में आईटीआई आबादी के पास शनिवार दोपहर एक अधेड़ ट्रेन से टकरा गया। गंभीर चोटें लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक आईटीआई आबादी में ही रहता था और शादीशुदा भी था। परिजनों ने उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं होने की बात कहकर शव का पोस्टमॉर्टम करवाने से मना कर दिया। इसके बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। 

विज्ञापन

 
जंक्शन पुलिस थाना के एएसआई रोहताश कुमार ने बताया कि शनिवार को सूचना मिली कि दोपहर करीब 12.30 बजे आईटीआई आबादी के सामने एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे आकर सुसाइड कर लिया है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति का शव रेलवे लाइन के पास पड़ा था। 
विज्ञापन


मौके पर मौजूद सरवण सिंह पुत्र बलवीर सिंह बाजीगर निवासी वार्ड 2, आईटीआई आबादी जंक्शन ने बताया कि मृतक उसका भाई गुरदीप सिंह (45) है। उसकी दिमागी हालत पिछले कुछ दिनों से खराब थी। इसके चलते गुरदीप सिंह ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। उनको मौत को लेकर किसी पर कोई शक नहीं है। एएसआई रोहताश कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई करवाने से मना करने पर शव पोस्टमॉर्टम करवाए बिना परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed