{"_id":"61efb0c24d9abb6d534641c3","slug":"main-accused-arrested-in-the-murder-of-police-constable-in-dausa","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉन्स्टेबल संजय गुर्जर हत्याकांड: 6 महीने से फरार हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉन्स्टेबल संजय गुर्जर हत्याकांड: 6 महीने से फरार हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tue, 25 Jan 2022 01:41 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 25 Jan 2022 01:41 PM IST
सार
कॉन्स्टेबल को जीप से टक्कर मार आरोपियों ने उसे नीचे गिराया और फिर लोह के पाइप से की मारपीट, अस्पताल में हो गई थी मौत
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
कॉन्स्टेबल संजय गुर्जर की हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी 6 महीने से फरार चल रहा था, पुलिस उसे पकड़ने के लिए उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापे मार रही थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना मानपुर और जिला स्पेशल टीम ने रविवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी नरेश चंद्र गुर्जर पुत्र जगराम गुर्जर (36) निवासी गूलर वाली ढाणी रामगढ़ को सिकंदरा चौराहे से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पहले से भी केस दर्ज हैं। कॉन्स्टेबल हत्या कांड के अन्य आरोपी प्रदीप कुमार मीना, भूपेंद्र कुमार मीना, अशोक मीना, रविंद्र सिंह उर्फ कालू गुर्जर और उमेश मीणा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
एसपी अनिल कुमार ने बताया कि 23 जुलाई 2021 को कॉन्स्टेबल संजय गुर्जर के बेटे शीर्षक गुर्जर निवासी गांव पंचोली थाना मानपुर ने एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने कहा था कि 22 जुलाई की रात 9 बजे जीप में सवार कालू उर्फ रविंद्र पुत्र ऋषपाल गुर्जर और उसके साथियों ने गाड़ी से टक्कर मार कर उसके पिता को नीचे गिरा दिया। साथ ही लोहे के पाइप से मारपीट कर भाग गए। इलाज के दौरान उसके पिता की मौत हो गई थी।
विज्ञापन