{"_id":"6ab7aff800eb4af5810f4609","slug":"mahwa-dausa-14-year-old-student-dies-heart-attack-third-death-five-months-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या हो रहा है यह: दिल का दौरा पड़ने से 14 वर्षीय छात्र की मौत, पांच महीने में तीसरी दुखद घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्या हो रहा है यह: दिल का दौरा पड़ने से 14 वर्षीय छात्र की मौत, पांच महीने में तीसरी दुखद घटना
Sat, 26 Sep 2026 05:14 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 26 Sep 2026 05:14 PM IST
सार
दौसा के महवा क्षेत्र निवासी 14 वर्षीय छात्र करण की जयपुर में अचानक सीने में तेज दर्द के बाद मौत हो गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। क्षेत्र में पांच महीने में दिल का दौरा पड़ने से यह तीसरी मौत बताई जा रही है।
विज्ञापन
दौसा में 14 साल के बच्चे की दिल का दौरा पड़ने से मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दौसा जिले के महवा क्षेत्र निवासी 14 वर्षीय छात्र करण की जयपुर में दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। आठवीं कक्षा में पढ़ने वाला करण अपने पिता महेंद्र मीणा के साथ जयपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। सुबह अचानक सीने में तेज दर्द होने पर स्वजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सुबह पांच बजे उठा सीने में तेज दर्द
महेंद्र मीणा जयपुर में मजदूरी करते हैं और उनका पुत्र करण उनके साथ रहता था। सुबह पांच बजे करण के सीने में अचानक तेज दर्द शुरू हुआ। उस समय पिता सो रहे थे, करण ने जगाकर उन्हें दर्द की जानकारी दी। पिता उसे तुरंत जयपुर के जेएनयू अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण की मां, एक बहन और एक भाई गांव गोयावास में रहते हैं। घटना के बाद छात्र के पार्थिव शरीर को गांव लाया गया, जहां दोपहर एक बजे उसका अंतिम संस्कार हुआ।
ये भी पढ़ें- राजस्थान: अवैध खनन रोकने पर रेंजर की डंपर से कुचलकर हत्या करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जंगल से दबोचा
विज्ञापन
पांच महीने में तीसरी दुखद घटना
महवा क्षेत्र में पिछले पांच महीने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से जान गंवाने की यह तीसरी घटना है। इससे पहले भी क्षेत्र के दो लोगों की इसी प्रकार असमय मृत्यु हो चुकी है। 20 सितंबर को समलेटी गांव निवासी 25 वर्षीय रामराज मीणा की रविवार शाम दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलते समय मौत हो गई थी। वहीं आठ मई को समलेटी के ही बालक कार्तिक बैरवा की भी दिल का दौरा पड़ने से जान चली गई थी। वह रात में बिस्तर से पानी पीने उठा था तभी अचानक गिर पड़ा। स्वजन उसे महवा जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।